फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fugitive criminal who kidnapped and robbed cab driver arrested after 16 years

Delhi NCR News: कैब चालक को अगवा कर लूटने वाला भगोड़ा बदमाश 16 साल बाद गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
-अपराध शाखा ने चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार, एक गैस एजेंसी में सिलिंडर सप्लाई करने का कर रहा था काम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कैब चालक को अगवा कर लूटपाट में भगोड़ा घोषित बदमाश को पुलिस ने 16 साल बाद चंडीगढ़ पंजाब से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी पर 20 हजार का इनाम घोषित किया था। पहचान प्रतापगढ़ यूपी निवासी बिरकेश उर्फ विर्केश उर्फ विक्की के रूप में हुई है। इस मामले में उसका एक साथी पहले गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि छह फरवरी 2012 को कैब चालक सुनील कुमार ने द्वारका साउथ थाने में अगवा कर कैब लूटने की शिकायत की। शिकायत में उसने बताया कि दो बदमाशों ने उसे रोका और उससे पैसे और मोबाइल लूटने के बाद कैब में अगवा कर लिया। फिर उसे चलती कार से फेंककर वहां से भाग गए। पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद बिरकेश के एक साथी को पकड़ लिया, लेकिन मुख्य आरोपी बिरकेश पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। मामले की सुनवाई में पेश नहीं होने पर अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। साथ ही दिल्ली पुलिस की ओर से उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम घोषित किया गया। बाद में मामले को अपराध शाखा को सौंप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article