{"_id":"69fa01a0f6c9e07220021961","slug":"fugitive-arrested-for-posting-reel-with-pistol-on-social-media-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-135147-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ रील डालने वाला भगोड़ा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ रील डालने वाला भगोड़ा गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
द्वारका जिले की एंटी बर्गरली (सेंधमारी) सेल ने सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ रील डालने वाले बदमाश अमित उर्फ भोला (30) को गिरफ्तार किया है। आरोपी डाबड़ी थाना इलाके का घोषित बदमाश है। उसे आपराधिक गतिविधियों के कारण फरवरी 2026 में 1 वर्ष की अवधि के लिए दिल्ली से तड़ीपार किया था। वह पहले भी हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट सहित 11 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर विवेक मंडोला की टीम ने उसके कब्जे से 1 भरी हुई देसी बंदूक, 2 चोरी के महंगे मोबाइल फोन और 1 चोरी की पैशन मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस इसकी गिरफ्तारी के साथ ही चोरी, घर में सेंधमारी और अन्य चोरियों के 4 मामलों को सुलझाने का दावा किया है।