फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fuel supply and Rabi procurement arrangements are in order in Nuh, administration is strict on domestic gas misuse.

Delhi NCR News: नूंह में ईंधन आपूर्ति व रबी खरीद व्यवस्था दुरुस्त, घरेलू गैस दुरुपयोग पर प्रशासन सख्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह।
हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई समीक्षा बैठक में नूंह जिले की ईंधन आपूर्ति और रबी फसल खरीद व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने जिले की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि पेट्रोल, डीजल, एलपीजी व सीएनजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी कोई कमी नहीं है। जिले की सभी 13 गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता सुचारू बनी हुई है। गैस सिलिंडरों के दुरुपयोग, कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने पांच प्रवर्तन टीमों का गठन किया है। अब तक 134 स्थानों पर छापेमारी कर 23 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं। खासतौर पर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलेंडरों के उपयोग पर सख्ती बरती जा रही है। रबी सीजन के तहत मंडियों में गेहूं व सरसों की खरीद भी सुचारू रूप से जारी है। 6 अप्रैल तक जिले में 230.30 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है, जबकि सरसों की खरीद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जारी है। प्रशासन ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है, जहां प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed