फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fruit trader robbed by strangulation in Azadpur mandi

Delhi: आजादपुर मंडी में फल कारोबारी का गला दबाकर लूटपाट, 75 हजार रुपये ले गए बदमाश

Fri, 25 Aug 2023 12:13 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 25 Aug 2023 12:13 PM IST
सार

स्वरूप नगर निवासी सेब कारोबारी संकठा प्रसाद (50) ने बताया कि बुधवार तड़के वह फल खरीदने के लिए आजादपुर मंडी गए थे। गेट नंबर पांच के पास पीछे से आए एक युवक ने उनका गला दबा दिया।

विज्ञापन
Fruit trader robbed by strangulation in Azadpur mandi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादपुर मंडी में बदमाशों ने एक फल कारोबारी का गला दबाकर उससे 75 हजार रुपये की लूटपाट की। गला दबाए जाने से कारोबारी बेहोश हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित के बयान पर लूटपाट का मामला दर्ज कर पुलिस की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन


स्वरूप नगर निवासी सेब कारोबारी संकठा प्रसाद (50) ने बताया कि बुधवार तड़के वह फल खरीदने के लिए आजादपुर मंडी गए थे। गेट नंबर पांच के पास पीछे से आए एक युवक ने उनका गला दबा दिया। जबकि दूसरे ने जेब से 75 हजार रुपये और आधार कार्ड की फोटोकॉपी निकाल ली। गला दबाए जाने से वह बेहोश हो गए। होश आने पर देखा आस पास काफी लोग जमा हो गए थे।
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने उनके भतीजे विपुल को फोन कर घटना की जानकारी दे दी। भतीजा उन्हें अस्पताल ले गया। वहां सूचना पर आई पुलिस को उन्होंने शिकायत दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही वह गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed