फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   From 'Thank you Kuchu Puchu' to 'Bharat Mata Ki Jai'... slogans echoed at Jantar Mantar after the resignation.

Delhi NCR News: 'थैंक यू कुच्चू पुच्चू' से 'भारत माता की जय' तक... इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर गूंजे नारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
From 'Thank you Kuchu Puchu' to 'Bharat Mata Ki Jai'... slogans echoed at Jantar Mantar after the resignation.
केंद्रीय ​शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद जश्न मनाते सीजेपी कार्यकर्ता। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन


धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर मिलते ही छात्रों ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशी
-सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, हैशटैग ने बढ़ाई इंटरनेट पर हलचल

सचिन कुमार


नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही जंतर-मंतर का माहौल पलभर में बदल गया। कई दिनों से धरने पर बैठे छात्र और युवा खुशी से झूम उठे। किसी ने ढोल की थाप पर नृत्य किया तो किसी ने साथियों को गले लगाकर बधाई दी। लंबे आंदोलन के बाद मिली इस खबर ने प्रदर्शनकारियों के चेहरों पर राहत और उत्साह साफ झलक रहा था।
सबसे पहले पूरे परिसर में 'भारत माता की जय' के नारे गूंजे। इसके बाद ऐसा नारा उठा, जिसने पूरे जश्न की पहचान बना ली-'थैंक यू कुच्चू पुच्चू'। शुरुआत कुछ युवाओं ने मजाकिया अंदाज में की, लेकिन देखते ही देखते पूरा जंतर-मंतर इसी नारे से गूंजने लगा। हर बार नारा लगने पर तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देती और युवा ढोल की थाप पर झूम उठते।
विज्ञापन

जश्न के बीच 'एकदम से वक्त बदल दिया, जज्बात बदल दिए' डायलॉग भी लगातार सुनाई देता रहा। मंच से जैसे ही यह लाइन दोहराई जाती, प्रदर्शनकारी उत्साह के साथ उसे दोहराने लगते। कई लोगों ने 'धर्मेंद्र प्रधान झांकी हैं' जैसे राजनीतिक नारे भी लगाए, लेकिन पूरे दिन सबसे अधिक चर्चा 'थैंक यू कुच्चू पुच्चू' और 'एकदम से वक्त बदल दिया...' की रही। इन्हीं नारों ने आंदोलन की खुशी को अलग अंदाज में अभिव्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह सिर्फ एक राजनीतिक घटनाक्रम नहीं, बल्कि लंबे संघर्ष के बाद मिली राहत का क्षण है। कई छात्र भावुक भी नजर आए। उनका कहना था कि धूप, बारिश और तमाम मुश्किलों के बीच अपनी मांगों पर डटे रहने के बाद यह पल हमेशा यादगार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंतर-मंतर पर सबसे ज्यादा गूंजा 'थैंक यू कुच्चू पुच्चू'
जंतर-मंतर पर सबसे अधिक गूंजा नारा 'थैंक यू कुच्चू पुच्चू' रहा। कुछ युवाओं ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में शुरू किया, लेकिन देखते ही देखते यह पूरे आंदोलन का सबसे चर्चित नारा बन गया। हर बार इसके साथ तालियां बजीं, लोग मुस्कुराए और ढोल की थाप पर नाचते नजर आए। कई प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद मिली खुशी को उन्होंने इसी अनोखे अंदाज में जाहिर किया।

'एकदम से वक्त बदल दिया...' पर सबसे ज्यादा बजीं तालियां
जश्न के दौरान 'एकदम से वक्त बदल दिया, जज्बात बदल दिए' डायलॉग बार-बार सुनाई दिया। जैसे ही यह मंच से बोला जाता, पूरा परिसर तालियों और नारों से गूंज उठता। युवाओं का कहना था कि यह संवाद उनके मन की भावनाओं को सबसे बेहतर तरीके से व्यक्त करता है। इसलिए यह पूरे दिन जश्न का अहम हिस्सा बना रहा।

मीम्स में दिखी संघर्ष से जीत तक की कहानी
जंतर-मंतर का उत्साह सोशल मीडिया पर भी दिखाई दिया। इस्तीफे के बाद मीम्स और रील्स की बाढ़ आ गई। फिल्मों के दृश्य, वेब सीरीज के संवाद, क्रिकेट के यादगार पल और पुराने वायरल वीडियो के जरिए युवाओं ने अपनी खुशी जाहिर की। कई मीम्स में प्रतियोगी छात्रों की वर्षों की मेहनत, कोचिंग, लाइब्रेरी और परीक्षा केंद्रों के अनुभवों को हास्य के साथ प्रस्तुत किया गया। इन पोस्टों में हंसी के साथ लंबे संघर्ष और इंतजार की झलक भी साफ दिखाई दी।


#DharmendraPradhanResign और #CjpZindabad ने बढ़ाई ऑनलाइन हलचल
इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर #DharmendraPradhanResign और #CjpZindabad तेजी से ट्रेंड करने लगे। हजारों लोगों ने इन हैशटैग के साथ अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं। छात्र संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम यूजर्स ने इसे अलग-अलग नजरिए से देखा। किसी ने इसे युवाओं की जीत बताया तो किसी ने लोकतांत्रिक दबाव का परिणाम कहा। वहीं जेन-जी सबसे अधिक सक्रिय रही और हास्य, व्यंग्य तथा रचनात्मक पोस्ट के जरिए पूरे घटनाक्रम को इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed