फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   From noon evening, GT-Hapur road jam.

दोपहर से हुई शाम, जीटी-हापुड़ रोड जाम

Wed, 03 Feb 2016 12:53 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 03 Feb 2016 12:53 PM IST
विज्ञापन
From noon evening, GT-Hapur road jam.
टीईटी परीक्षा की वजह से मंगलवार दोपहर और शाम को जीटी रोड, हापुड़ रोड और मेरठ रोड (एनएच-58) पर जाम लगा।
विज्ञापन


परीक्षा देने आए करीब 15 हजार परीक्षार्थी दोपहर साढ़े 12 बजे परीक्षा देकर निकले तो सड़कें जाम हो गईं। डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। शाम साढ़े पांच बजे भी परीक्षार्थियों की वजह से जाम लगा।

दोपहर 12:30 बजे जब पेपर छूटा तो हापुड़ रोड, जीटी रोड, अंबेडकर रोड पर जाम लग गया। जाम की स्थिति दोपहर 2 बजे तक बनी रही।

टीआई अनिल कुमार ने सेठ मुकुंद लाल इंटर कालेज के समाने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ जाम खुलवाने में जुटे रहे।

नंदग्राम में परीक्षा होने की वजह से मेरठ रोड पर सिहानी चुंगी के पास और मेरठ रोड तिराहे पर जाम लगा। शाम को दो हजार परीक्षार्थियों के छूटने से विजयनगर में यातायात चरमरा गया।
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई टीईटी

गाजियाबाद। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को यूपी टीईटी संपन्न हुआ। प्रशासन की ओर से बनाए गए 24 केंद्रों पर कुल 19329 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 17182 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2117 परीक्षार्थी किन्हीं कारण से परीक्षा नहीं दे पाए। पहली पाली में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी थे। जबकि दूसरी पाली में केवल तीन केंद्रों पर 2003 परीक्षार्थियों ने ये परीक्षा दी। जबकि 2245 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक पहली पाली में 17054 पंजीकृत थे। जिसमें से 15179 ने परीक्षा दी। डीआईओएस राज सिंह यादव ने बताया कि कहीं पर भी हंगामा या पेपर लेट पहुंचने की शिकायत नहीं मिली है।

50 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
लगभग एक माह पूर्व स्कूल परिचारिका सुजाता हत्याकांड के मामले में आरोपी पक्ष को रिहा करने की मांग को लेकर हाइवे पर जाम लगाना गांव शेरपुर निवासी दो नामजद समेत 50-60 अज्ञात लोगों के विरूद्ध पुलिस से अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर किया गया है।

एनएच-24 जाम करने वाले 166 लोगों पर एफआईआर
शाहरुख की मौत के बाद एनएच-24 पर जाम लगाने के मामले में 166 लोगों के खिलाफ मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें जन लोकमत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजर चौधरी समेत 16 लोगों को नामजद किया गया है।


उधर, पुलिस जांच में पता चला है कि शाहरुख की मौत नहर में डूबने से हुई हैै। इस मामले हत्या की रिपोर्ट दर्ज है।

एसओ मसूरी ने बताया कि चौकी इंचार्ज डासना की तहरीर पर शाहरुख की मौत के बाद नेशनल हाईवे पर शव रखकर हंगामा करने के मामले में नजर, आदिल चौधरी, समर चौधरी, असलम, अनीस, नसीम, इरशाद, अब्दुल, मुस्तफा, सोनू, अकरम, नदीम, राजू, असलम, फिरोज, ताहिर और फारूख के अलावा 150 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज है।

नजर चौधरी का कहना है कि उनका नाम साजिश के तहत लिखाया गया है, वह जाम के बाद पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed