फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   from igi airport 20 flights divert due to fog in morning, thursday record as hottest day in 6 years

कोहरे ने प्रभावित की उड़ानें, दो घंटे में बीस उड़ानें की गईं डायवर्ट

Fri, 19 Jan 2018 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 Jan 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
from igi airport 20 flights divert due to fog in morning, thursday record as hottest day in 6 years
द‌िल्ली में कोहरा - फोटो : ani

दिल्ली में सुबह के वक्त कोहरे का कहर शुक्रवार को भी जारी रहा जिसके चलते आईजीआई एयरपोर्ट पर करीब दो घंटे तक 20 उड़ानों को डायवर्ट किया गया। अधिकारियों के अनुसार कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम रही जिस कारण फ्लाइटों के संचालन में परेशानी हुई।

विज्ञापन


सुबह सा़ढ़े सात बजे से लेकर 9 बजे तक 20 फ्लाइटों का रूट डायवर्ट किया गया। यही नहीं कोहरे के कारण दिल्ली की वायुगुणवत्ता पर भी असर पड़ा। दिल्ली के आरके पुरम की एयर क्वालिटी सबसे खराब रही। यहां पीएम 2.5 516 यानी हजार्डस स्थिति में मापा गया। वहीं मंदिर मार्ग पर भी यह 402 यानी हजार्डस स्थिति में ही रहा।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर दिन चढ़ने के साथ ही गरमी बढ़ने की प्रकिया शुक्रवार को भी जारी है। आज जहां एक ओर तेज धूप खिली है तो हवा में भी कमी  है। बता दें कि नए साल की शुरुआत से ही तापमान कभी अधिक कभी ज्यादा हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते तीन-चार दिनों से तापमान में बढ़ोतरी से सर्दी हुई कम

from igi airport 20 flights divert due to fog in morning, thursday record as hottest day in 6 years

बीते तीन-चार दिनों से तापमान में बढ़ोतरी के कारण सर्दी में भी गर्मी का अहसास हो रहा है। आलम यह रहा कि बृहस्पतिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बीते छ: सालों में 18 जनवरी को अधिकतम तापमान कभी इतना नहीं रहा। इससे पहले 16 जनवरी को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, पालम केंद्र पर 26.6-9.7, लोदी रोड केंद्र पर 27.1-6.9, रिज में 25.8-10.2, आयानगर में 27.0-9.4 दर्ज किया गया।

हवा नहीं चलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई और गर्मी का अहसास हुआ। विभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन दिन ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है। विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 20 व 21 जनवरी को घने कोहरे की भविष्यवाणी की है। जबकि उत्तर पश्चिम भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 23 व 24 को शाम के समय बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed