{"_id":"e138f1de3987c209ca3eac0f7bb728cb","slug":"from-february-18-to-strike-again-off-court-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 फरवरी से फिर हड़ताल, कचहरी रहेगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 फरवरी से फिर हड़ताल, कचहरी रहेगी बंद
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 17 Feb 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट में तारीख पर आने वाले वादकारियों के लिए बुरी खबर है। पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच के मुद्दे को लेकर संघर्ष समिति ने वकीलों के हितों की अनदेखी का आरोप यूपी सरकार पर लगाया है।
विज्ञापन
बार कौंसिल ने अपने विरोध दिवस का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है। इसके अलावा प्रत्येक शनिवार की हड़ताल पूर्व की तरह ही जारी रहेगी।
बार एसोसिएशन के सचिव दीपक शर्मा के अनुसार पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग पर आगरा में लगातार चली आ रही हड़ताल के बाद आगरा का न्यायिक क्षेत्र इटावा कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके विरोध में अधिवक्ताओं ने 18 फरवरी को पश्चिमी यूपी में विरोध दिवस मनाने का फैसला किया है। इस दिन सभी जिला मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा और डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद 21, 25 और 28 फरवरी को भी कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किए जाने और कार्य से विरत रहने का कार्यक्रम है। 20 फरवरी को बार कौंसिल के आह्वान पर वकील हड़ताल पर रहेंगे।
उन्होंने बताया कि मार्च में 3, 11 और 23 तारीख को वकील हड़ताल पर रहेंगे। 11 मार्च को मेरठ में महापंचायत आयोजित होनी है। इसमें गाजियाबाद से भी बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल होंगे।