{"_id":"6ad8e26c6b849bbd9e07de44","slug":"from-bridges-to-green-belts-worship-materials-are-being-dumped-everywhere-when-will-people-finally-come-to-their-senses-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2289-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पुलों से लेकर ग्रीन बेल्ट तक फेंकी गई पूजा सामग्री, आखिर कब चेतेंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पुलों से लेकर ग्रीन बेल्ट तक फेंकी गई पूजा सामग्री, आखिर कब चेतेंगे लोग
विज्ञापन
करोड़ों रुपये की जा रही है सफाई लेकिन जमीनी स्तर पर हाल बेहाल
यमुना सफाई अभियान के दावे फेल
मोहित शुक्ला
पूर्वी दिल्ली। एक तरफ सरकार यमुना को निर्मल और स्वच्छ बनाने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चला रही है। वहीं दूसरी तरफ धरातल पर तस्वीर इसके उलट नजर आ रही है। बड़े-बड़े मंत्री और नेता खुद श्रमदान कर सफाई का संदेश दे रहे हैं और अधिकारी भी निगरानी का दावा कर रहे हैं। बुधवार को जमीनी स्तर पर पड़ताल की तो पूर्वी दिल्ली के प्रमुख इलाकों में गंभीर लापरवाही दिखी। लोहे वाले पुल के ठीक बाहर भारी मात्रा में पूजा सामग्री फेंकी हुई मिली। इसके अलावा लक्ष्मी नगर से आईटीओ की तरफ आने वाले मार्ग पर स्थित यमुना पुल पर भी लोगों ने पूजा-पाठ के अवशेषों के बड़े ढेर लगा रखे हैं। यहां पर पुल पर बने जाल के बीच में बने गैप के बीच से लोग पूजा सामग्री फेंकते हुए दिखाई दिए। इसके साथ ही स्थिति सिर्फ पुलों तक ही सीमित नहीं है बल्कि गीता कॉलोनी के सामने स्थित ग्रीन बेल्ट पर मलबे के पास भी बेखौफ होकर पूजा सामग्री फेंकी जा रही है। लोग इस बारे में खुद भी नहीं चेत रहे और यमुना को प्रदूषित कर रहे।