{"_id":"5707674a4f1c1b733ec810cb","slug":"from-8-april-traffic-will-be-diverted-on-noida-sector-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से नोएडा सेक्टर-60 पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से नोएडा सेक्टर-60 पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 08 Apr 2016 01:40 PM IST
विज्ञापन
ये है रास्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-60 चौराहे पर निर्माणाधीन अंडरपास के निर्माण कार्य के चलते तीन दिन तक ममूरा चौराहा सेक्टर-62 से सेक्टर-60 चौराहे के मध्य यातायात का आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह पांच बजे से रविवार सुबह पांच बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। मॉडल टाउन से आकर सेक्टर-71 चौराहे की ओर जाने वाला यातायात ममूरा चौराहे से बांये मुड़कर सेक्टर-64 बिजली घर चौराहे से दाहिने मुड़कर सेक्टर-61 पानी की टंकी चौराहे से सीधे बालकनाथ तिराहे से सेक्टर-71 चौराहे पहुंचकर गंतव्य को जा सकेगा।
विज्ञापन
वहीं, यह यातायात सेक्टर-61 पानी की टंकी चौराहे से दाहिने मुड़कर सेक्टर-60 चौराहे से एमपी 2 रोड पर चल सकेगा। साथ ही, सेक्टर-60 पर आने वाला यातायात सेक्टर-61 पानी की टंकी चौराहे से बांये मुड़कर सेक्टर-64 बिजली घर चौराहे से बांये मुड़कर ममूरा सेक्टर-62 चौराहे पहुंचकर निकलेगा। ट्रैफिक इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि रविवार सुबह पांच बजे के बाद यातायात पहले जैसे ही चलेगा।
विज्ञापन