फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   from 21 may 21 sectors of huda will come under gurgaon municipal corporation

1 मई से नगर निगम के हो जाएंगे हुडा के 21 सेक्टर

Sat, 30 Apr 2016 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 30 Apr 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
from 21 may 21 sectors of huda will come under gurgaon municipal corporation

एक मई से हुडा एस्टेट ऑफिसर-1 क्षेत्र के 21 सेक्टरों के रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम संभालेगा। हुडा की ओर से नगर निगम को स्थानांतरित किए जाने वाले सेक्टरों को लेकर शुक्रवार को निगम कार्यालय में अधिकारियों की बैठक में ये फैसला लिया गया।

विज्ञापन


नगर निगम के अतिरिक्त निगमायुक्त अमित खत्री ने बताया कि 1 मई से पुराने गुड़गांव के सेक्टर 3, 4, 5, 6, 7, 7 एक्सटेंशन, 9, 9ए, 10, 10ए, 12ए, 14, 15पार्ट-वन और टू, 17, 18, 21, 22, 23, 37 पार्ट-वन व टू के रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम संभालेगा।
विज्ञापन


इन 21 सेंटरों के निवासी नगर निगम के टोल फ्री नंबर 1800-180-1817 पर पेयजल, सीवरेज, पार्क, सफाई, स्ट्रीट लाइट आदि से संबंधित शिकायतें दर्ज करवा सकेंगे।

 दूसरे चरण में हुडा एस्टेट ऑफिसर-2 क्षेत्र यानी न्यू गुड़गांव के सेक्टरों की जिम्मेदारी नगर निगम के पास 15 मई से आ जाएगी। इनमें सेक्टर-29 तथा सेक्टर-57 शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी तरह से नगर निगम में शामिल होने के बाद हुडा सेक्टरों में रहने वाले नागरिकों को भी नगर निगम जनसुविधाएं मुहैया करवाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि हुडा क्षेत्र के जो प्रोजेक्ट पहले से चल रहे हैं और वह तीन माह में पूरे हो सकते हैं, उन्हें पूरा करने की जिम्मेदारी हुडा विभाग की होगी तथा जो कर्मचारी जिन सेक्टरों में काम कर रहे हैं, वे उसी हिसाब से काम करते रहेंगे। इसके साथ ही हुडा द्वारा हायर की गई आउटसोर्स एजेंसियां भी पहले की तरह काम करेंगी। यदि उनका कार्य संतोषजनक रहा तो कार्यकाल आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त ने कहा कि हुडा अधिकारी कम्यूनिटी सेंटरों, मशीनरी, ट्यूबवेल, सड़कों, स्टाफ सहित सेक्टर प्लान से संबंधित पूरी डिटेल नगर निगम को उपलब्ध करवा दें। इसे लेकर नगर निगम और हुडा के संबंधित अधिकारी भी आपस में एक बार बैठक कर लें। नगर निगम नागरिकों को और अधिक बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लक्ष्य पर कार्य कर रहा है।


बैठक में संयुक्त निगमायुक्त-1 विवेक कालिया, संयुक्त निगमायुक्त (मुख्यालय) वाईएस गुप्ता, हुडा के संपदा अधिकारी तरुण कुमार पांवरिया, अधीक्षक अभियंता एके माकन व नरेश कुमार, वरिष्ठ नगर योजनाकार सुधीर चौहान सहित निगम एवं हुडा के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर एवं असिस्टेंट इंजीनियर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed