{"_id":"5f8fe3038ebc3eefba412c6b","slug":"from-2021-academic-session-in-all-33-sainik-schools-girls-will-also-study","type":"story","status":"publish","title_hn":"2021 सत्र में सभी 33 सैनिक स्कूल में अब बेटियां भी करेंगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2021 सत्र में सभी 33 सैनिक स्कूल में अब बेटियां भी करेंगी पढ़ाई
Wed, 21 Oct 2020 12:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:58 PM IST
सार
- एनटीए 10 जनवरी को आयोजित करेगा पेन-पेपर आधारित पहली दाखिला प्रवेश परीक्षा
- 19 नवंबर तक दोनों कक्षाओं में दाखिले के लिए भरना होगा ऑनलाइन आवेदन पत्र
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा मंत्रालय के अधीनस्थ सैनिक स्कूल सोसायटी द्वारा संचालित देश के सभी 33 आवासीय सैनिक स्कूलों में छठीं और 9वीं कक्षा में शैक्षणिक सत्र 2021 में दाखिले की रेस शुरू हो गई है। पहली बार छठी कक्षा में बेटियोंं को भी सैनिक स्कूल में पढ़ाई का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
सैनिक स्कूल में दाखिला ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा(एआईएसएसईई) 2021 के आधार पर मिलेगा। दाखिला प्रवेश परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आयोजित करेगी।
विज्ञापन
एनटीए महानिदेशक विनीत जोशी के मुताबिक, सैनिक स्कूल में अगले शैक्षणिक सत्र में छठीं और नौंवी कक्षा में दाखिला प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की विंडो शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र 19 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।
विज्ञापन
छठीं कक्षा में दाखिले के लिए 31 मार्च 2021 तक छात्र की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच और नौंवी कक्षा में दाखिले के लिए 31 मार्च 2021 तक छात्र की उम्र 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के छात्रों को 550 रुपये और आरक्षित वर्ग के छात्रों को 400 रुपये दाखिला प्रवेश परीक्षा की फीस देनी होगी।
10 जनवरी को पेन-पेपर आधारित होगी परीक्षा:
एनटीए प्रबंधन के मुताबिक, देश के विभिन्न शहरों में 10 जनवरी को एआईएसएसईई 2021 का आयोजन किया जाएगा। पेन-पेपर आधारित दाखिला प्रवेश परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।