{"_id":"5ddc3afa8ebc3e54cb575654","slug":"friends-threw-man-into-yamuna-for-money-transaction","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के लेनदेन में दोस्तों ने युवक को यमुना में फेंका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपयों के लेनदेन में दोस्तों ने युवक को यमुना में फेंका, मौत
Tue, 26 Nov 2019 02:05 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 26 Nov 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में रुपयों के लेन-देन में दो युवकों ने अपने दोस्त को यमुना में फेंक दिया। शोर मचाने पर पास में मौजूद लोगों नेयुवक को पानी से निकालकर अरुणा आसफ अली अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रुपयों के लेनदेन के विवाद में झगड़े के बाद वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कपिल (22) परिवार के साथ वेस्ट विनोद नगर में रहता था। शुक्रवार को वह अपने दोस्तो इरफान, अमित और मुकेश के गायत्री महादेव मंदिर के पास यमुना नदी के किनारे घूमने गया था। इसी दौरान कपिल का इरफान व अमितसे झगड़ा हो गया। कहासुनी के दौरान आरोपियों ने कपिल को यमुना में फेंक दिया।
विज्ञापन
मुकेश ने दोनों को कपिल को नदी में फेंकते देखा तो शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और कपिल को यमुना से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। उधर, दोनों आरोपी मौके से फरार होने का प्रयास कर रहे थे, तभी भीड़ ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।