फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   friendly atmosphere in police van befor murder of paras

कत्ल के पहले वैन में दोनों कैदियों से था दोस्ताना

Thu, 27 Aug 2015 09:54 AM IST
Updated Thu, 27 Aug 2015 09:54 AM IST
विज्ञापन
friendly atmosphere in police van befor murder of paras

नीरज बवाना और गिरोह के सदस्यों ने नीतू दाबोदा गिरोह के सदस्य पारस व प्रदीप भोला की हत्या बहुत ही सोची समझी साजिश के तहत की है। हत्या इतनी बेरहमी से की गई कि पारस की तो एक आंख बाहर निकाल दी गई।

विज्ञापन


नीरज व गैंग ने जेल वैन में पारस व प्रदीप से बहुत ही प्यार व दोस्ताना माहौल में बात की थी, ताकि दोनों को कोई संदेह न हो। ये भी कहा जा रहा है कि तिहाड़ प्रशासन इस दोहरे हत्याकांड के लिए सीधे रूप से जिम्मेदार है।

विज्ञापन


वैन में नीरज गिरोह के सात सदस्य थे, जबकि नीतू दाबोदा के सिर्फ दो। आरोपियों पूछताछ में बताया है कि हत्या का बदला लेने के लिए आरोपियों ने दोनों को मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट से लौटते वक्त बदल गया माहौल और फिर..

friendly atmosphere in police van befor murder of paras

पुलिस के मुताबिक जब लोगों को तिहाड़ जेल से रोहिणी कोर्ट लाया गया था तब नीरज व साथियों ने बहुत ही दोस्ताना तरीके से पारस व प्रदीप से बात की।

यही वजह थी कि रोहिणी कोर्ट से जेल ले जाते वक्त दोनों ने वैन में नीरज व साथियों के साथ जाने का विरोध नहीं किया था। रोहिणी पुलिस चौकी पुलिस के अनुसार रोहिणी कोर्ट से जाते हुए पारस और प्रदीप खुशी-खुशी जेल वैन में गए थे। यह नीरज बवाना गिरोह के सदस्यों की चाल थी।

पारस व प्रदीप के शवों का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने किया। मौलाना आजाद अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस का कहना है कि करीब 10 दिन बाद रिपोर्ट आने की उम्मीद है।

पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। परिजन बुधवार शाम शवों को लेकर चले गए थे। पारस पानीपत और प्रदीप कैर, जाफरपुरकलां का रहने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed