फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Friend was murdered for trying to console a young man who was quarreling with his wife In Kishangarh Delhi

बेरहम दोस्त: घर आए दंपती को झगड़ा करने से किया मना, गुस्से में मित्र ने चाकू घोंपकर उसे ही मार डाला

Sun, 10 Sep 2023 06:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 10 Sep 2023 06:59 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी जिम्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह अपने घर में ही नाखून ड्रेसिंग की ट्रेनिंग देता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Friend was murdered for trying to console a young man who was quarreling with his wife In Kishangarh Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के किशनगढ़ में पत्नी से झगड़ा कर रहे दोस्त को समझाने की कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। आरोपी ने बीच बचाव कर रहे दोस्त के सीने में चाकू घोंप दिया। युवक को उसकी गर्लफ्रेंड और दोस्त की पत्नी इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशनगढ़ थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त रॉबिन श्रेष्ठ (25) के रूप में हुई है। मूलत: मणिपुर का रहने वाला रॉबिन मुनिरका में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पिछले दो साल से रहता था और नोएडा के एक कॉल सेंटर में काम करता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार तड़के 5.48 बजे सफदरजंग अस्पताल से एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने की जानकारी पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने रॉबिन के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन के दौरान उसकी गर्लफ्रेंड ने पुलिस को बताया कि रॉबिन का एक दोस्त जिम्मी पिछले दो साल से अपनी पत्नी और दो साल के बेटे के साथ मुनिरका में रहता है। उसकी पत्नी और बेटे की तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से रॉबिन ने शनिवार को उसे अपने घर पर बुला लिया था। जिम्मी के घर पर एयर कंडीशनर भी नहीं था। जिम्मी ने रॉबिन के घर में बीयर पी और अपनी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करनी शुरू कर दी। 

विज्ञापन

रॉबिन और उसकी प्रेमिका ने बीच बचाव किया और जिम्मी को ऐसा करने से मना किया। जिम्मी ने रॉबिन को धमकी देते हुए उसके और उसके परिवार के बीच हस्तक्षेप करने से मना किया। इस बात को लेकर दोनों दोस्तों में कहासुनी हो गई। तड़के करीब 4.30 बजे जिम्मी ने चाकू लेकर रॉबिन के सीने में घोंप दिया। जिससे वह अचेत हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed