फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Friend's husband attempted suicide by troubled teacher

सहेली के पति से परेशान टीचर ने की सुसाइड की कोशिश

Wed, 18 Mar 2015 10:39 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Wed, 18 Mar 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
Friend's husband attempted suicide by troubled teacher

शालीमार गार्डन के एक स्कूल की टीचर ने सहेली के पति से परेशान होकर दवा का ओवरडोज लेकर सुसाइड की कोशिश की। बुधवार सुबह दस बजे स्कूल में हुई इस घटना से प्रबंधन के होश उड़ गए।

विज्ञापन


आनन-फानन उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। टीचर का आरोप है कि उसकी सहेली का पति रोज रास्ते में रोककर उसे तंग करता है। साथ ही शिकायत करने पर उसे और पति को जान से मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन


स्कूल स्टॉफ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षिका के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है। राजनगर एक्सटेेंशन निवासी महिला ने बताया कि वह शालीमार गार्डन के एक स्कूल में टीचर है। उसकी सहेली का पति पिछले करीब एक साल से उसे रास्ते में छेेड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआत में यह मजाक लगा मगर जब विरोध किया तो उसने उसे और पति को जान से मारने की धमकी दी। उसकी हरकतें असहनीय होने पर डिप्रेशन में आ गई। शिक्षिका ने बताया कि उसने कुछ माह पहले थाना सिहानी गेट में मामले की शिकायत दी थी।

पुलिस ने आरोपी को बुलाया भी मगर बाद में छोड़ दिया। जिसके बाद से वह उन्हें और धमकाने लगा। साथ ही पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने की बात कहकर धमकी देने लगा। इसलिए डायबिटीज की गोलियां खाकर सुसाइड का फैसला किया।


एसपी सिटी अजयपाल ने बताया कि शिक्षिका की शिकायत दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अगर पुलिसकर्मियों की ओर से लापरवाही हुई है, तो उनपर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed