{"_id":"5e47163d8ebc3ee5bd55b291","slug":"friend-killed-by-brick-in-dispute-over-not-putting-salt-on-guava","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरूद पर नमक डालाने के विवाद को लेकर दोस्त ने ईंट से मारकर ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरूद पर नमक डालाने के विवाद को लेकर दोस्त ने ईंट से मारकर ली जान
Sat, 15 Feb 2020 03:20 AM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 15 Feb 2020 03:20 AM IST
सार
22 दिन पहले हुई वारदात का पुलिस ने किया
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
22 दिन पहले अमरूद पर नमक नहीं डालने के विवाद में दोस्त ने ईंट से वारकर युवक हत्या कर दी थी। वारदात के बाद कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया। बृहस्पतिवार रात पुलिस ने आरोपी गुलावठी के नवादा गांव निवासी सचिन उर्फ लाला उर्फ सत्यवीर को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल ईंट बरामद कर ली है।
28 जनवरी की सुबह पुलिस को मोहम्मदपुर गुर्जर गांव के नजदीक एक कमरे में युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरा बंद था। युवक की शिनाख्त चचूला गांव निवासी विपिन नागर (37) के रूप में हुई थी। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि विपिन के दोस्त गुलावठी निवासी सचिन उर्फ सत्यवीर ने उसकी हत्या की थी। बृहस्पतिवार रात आरोपी को खेरली नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
10 वर्षों से थी दोस्ती, शराब के नशे में मारा
पूछताछ के दौरान आरोपी सचिन उर्फ सत्यवीर ने बताया कि विपिन से उसकी 10 वर्षों से गहरी दोस्ती थी। 24 जनवरी की शाम दोनों मोहम्मदपुर गुर्जर गांव में शराब पी रहे थे। उसी वक्त विपिन ने सचिन से अमरूद पर नमक डालने को कहा था। इस पर आरोपी को गुस्सा आ गया। विवाद बढ़ा तो सचिन ने ईंट से विपिन के सिर पर 3 वार कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। बाद में आरोपी उसको कमरे में बंद करके मौके से फरार हो गया। वारदात के 4 दिन बाद 28 जनवरी को कमरे में शव का पता चला था।
विज्ञापन
डीसीपी, राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विपिन हत्याकांड का खुलासा हुआ है। उसके दोस्त सचिन उर्फ सत्यवीर र्ने इंट से वार कर हत्या करने की बात कबूल की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।