{"_id":"689634f1cf95bd69530d3628","slug":"friend-beaten-to-death-during-a-fight-seven-arrested-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: झगड़े के दौरान दोस्त की पीटकर हत्या, पार्टी करने गया था आशीष, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: झगड़े के दौरान दोस्त की पीटकर हत्या, पार्टी करने गया था आशीष, सात गिरफ्तार
Fri, 08 Aug 2025 11:03 PM IST
विकास कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:03 PM IST
सार
जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि चार अगस्त देर रात नंद नगरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि आशीष पर चार से पांच व्यक्तियों ने हमला कर दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : Adobe Stock Images
विस्तार
उत्तर-पूर्वी जिले की नंद नगरी थाना पुलिस ने हत्या के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नंद नगरी निवासी विशाल उर्फ काकू, हिमांशु, किशन उर्फ राहुल उर्फ चार्ली, चेतन उर्फ लक्की, गौरव उर्फ पिल्लू, सुमित उर्फ सिंचू और दिलशाद गार्डन निवासी अंकित के रूप में हुई है। पुलिस ने अंकित के कब्जे से एक स्कूटी बरामद की है। इन आरोपियों में से हिमांशु, किशन और चेतन पर पहले से हत्या का एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि चार अगस्त देर रात नंद नगरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि आशीष पर चार से पांच व्यक्तियों ने हमला कर दिया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि चार अगस्त को आशीष अपने दोस्तों के साथ वाल्मीकि मार्ग पर पार्टी करने के लिए गया था।
विज्ञापन
पार्टी के दौरान आशीष और उसके दोस्तों में झगड़ा हो गया, जिसके बाद सभी दोस्तों ने मिलकर आशीष के साथ मारपीट की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोस्त उसे वहीं पर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद जब तक पुलिस घटनास्थल तक पहुंची तब तक आशीष के परिजन उसे जीटीबी अस्पताल ले जा चुके थे। उपचार के दौरान आठ अगस्त को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।