{"_id":"5cf8f0e4bdec22076e31be82","slug":"free-ride-in-delhi-metro-buses-for-ladies-hardeep-singh-puri-question-delhi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के लिए मुफ्त सफर पर केंद्रीय मंत्री का सवाल, प्रस्ताव तैयार हुआ नहीं कर दिया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के लिए मुफ्त सफर पर केंद्रीय मंत्री का सवाल, प्रस्ताव तैयार हुआ नहीं कर दिया एलान
Thu, 06 Jun 2019 04:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 06 Jun 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय मंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार द्वारा जब से महिलाओं के लिए मेट्रो और डीटीसी व क्लस्टर बसों में मुफ्त सफर का एलान किया है तब से उनके विपक्षी इस योजना का तो नहीं लेकिन केजरीवाल सरकार की मंशा का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने इसे केजरीवाल सरकार की राजनीतिक मंशा के चलते उठाया गया कदम कहा है।
विज्ञापन
आज केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तो केजरीवाल के लिए ब्रोकन विंडो फ्रॉड टर्म तक का इस्तेमाल कर दिया। उन्होंने कहा कि यह योजना जरूर अच्छी है लेकिन जिस तरह से केजरीवाल सरकार इसे लागू करना चाहती है उससे उनकी मंशा जाहिर होती है। उनका कहना है कि यह छलावा है।
विज्ञापन
हरदीप सिंह पुरी से जब इस बारे में पूछा गया तो वह बोले दिल्ली में बस नहीं है, केजरीवाल से इस बारे में पूछा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संसद में मैंने खुद कहा है कि वरिष्ठ नागरिकों और छात्रों को सुविधा मिलनी चाहिए और इसके लिए मैंने तकनीक तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का 50,000 करोड़ रुपये का बजट है और यह स्वच्छता अभियान पूरा नहीं कर रहे, आयुष्मान भारत लागू नहीं किया, दूसरी कई स्कीम है, जिसे पूरा नहीं किया। अब ये 2000-2500 हजार करोड़ की सब्सिडी देने की बात कर रहे हैं। ऐलान भी कर दिया मुफ्त सफर का, लेकिन अभी तक कोई प्रपोजल तैयार नहीं किया है।
बता दें कि दिल्ली सरकार ने कहा था कि उन्होंने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजे हैं, इसी पर आज पुरी ने कहा कि उन्हें या डीएमआरसी को कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।