{"_id":"fd3b9dc190f9f721f97672e7c627aba5","slug":"free-newspaper-today-will-auto-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में आज से मिलेगा फ्री अखबार-पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो में आज से मिलेगा फ्री अखबार-पानी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 17 Feb 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग के निर्देश पर टीवीएस कंपनी एनसीआर आटो में यात्रियों को मंगलवार से फ्री में पानी और अखबार मुहैया कराएगी। गौरतलब है कि अभी तक केवल टीवीएस कंपनी के आटो को ही दिल्ली सरकार की एनओसी मिली है।
एनसीआर आटो सर्विस को लेकर परिवहन अफसर बेहद उत्साहित हैं। अब मंगलवार से बजाज के आटो को भी संचालन की अनुमति मिलने की उम्मीद है।
ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के आदेश पर टीवीएस कंपनी की ओर से यात्रियों को आधा लीटर पानी की बोतल और आटो में हिंदी का समाचार पत्र देने का निर्णय लिया गया है।
यात्रियों को किराए की धनराशि का प्रिंट भी दिया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों का रुझान एनसीआर आटो की ओर बढ़ाना है। टीवीएस ऑटोज के मालिक प्रमोद अग्रवाल एनसीआर आटो में सवार यात्रियों को पानी की बोतल और समाचार पत्र फ्री में दिया जाएगा।
आसान होगी नोएडा की आवाजाही
ट्रेन से आने वाले सैकड़ों यात्री रात में गाजियाबाद से नोएडा जाते थे। लालकुआं के बराबर से नोएडा की सीमा में घुसते ही पुलिस आटो चालकों को परेशान करती थी। सेवा शुल्क देकर ही ऑटो चालक आगे जाते थे इसका असर यात्रियों के किराए पर पड़ता था। एनसीआर परमिट के चलते अब पुलिस की दखल बंद हो जाएगी और आटो का नोएडा का आवागमन निर्विघ्न संपन्न हो सकेगा। - धनबिहारी मिश्रा, अध्यक्ष आप आटो चालक यूनियन।