फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   free metro ride for women in delhi scheme can be hang as supreme court criticize strongly

सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी के बाद, मेट्रो में महिलाओं की मुफ्त यात्रा योजना पर लग सकता है ब्रेक

Sat, 07 Sep 2019 05:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 07 Sep 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
free metro ride for women in delhi scheme can be hang as supreme court criticize strongly
- फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट के सख्त एतराज के बाद अब दिल्ली सरकार की महिलाओं को मेट्रो में मुफ्त सफर कराने की योजना पर ब्रेक लग सकता है। अदालत के रुख से साफ है कि इस योजना के बचाव में दिल्ली सरकार को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।

विज्ञापन


हालांकि, दिल्ली सरकार अभी इस मसले में कुछ भी कहने से बच रही है। सरकार कोर्ट के टिप्पणियों का अध्ययन कर प्रस्ताव पर आगे काम करेगी। दिल्ली सरकार की मेट्रो में मुफ्त सफर कराने की योजना शुरुआत से ही विवादों में रही है।
विज्ञापन


योजना घोषित होने के बाद से केंद्र सरकार ने डीएमआरसी की वित्तीय स्थिति खराब होने का हवाला देते हुए एतराज जताया था। वहीं, मेट्रो मैन ई. श्रीधरन ने इस बारे में प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखकर योजना रोक देने की राय दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी सलाह थी कि अगर दिल्ली सरकार महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराना चाहती है तो सीधे लाभार्थियों का रकम सौंप दी जाए। डीएमआरसी के मौजूदा सिस्टम से इसके नाम पर किसी तरह की छेड़छाड़ न की जाए।


उधर, डीएमआरसी ने दिल्ली सरकार की योजना लागू करने के लिए आठ महीने का वक्त मांगा था। अगर योजना पर अदालत का नजरिया सकारात्मक रहता तो सरकार को नैतिक ताकत मिलती। इसके दम पर वह डीएमआरसी से तत्काल योजना लागू करने की बात करती। वहीं, केंद्र सरकार को भी मसले में समझाने की कोशिश करती। लेकिन अदालत के सवाल उठाए जाने से योजना अधर में लटकती दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed