फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   free hostel for patient's attendent in delhi aiims

AIIMS में फ्री में रह सकेंगे मरीजों के अटेंडेंट

Thu, 20 Mar 2014 01:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 20 Mar 2014 01:40 PM IST
विज्ञापन
free hostel for patient's attendent in delhi aiims

दिल्ली एम्स के ट्रामा सेंटर में आने वाले मरीजों के तीमारदारों के लिए मुफ्त में ठहरने का इंतजाम किया जा रहा है। अगले एक वर्ष में यहां बेसमेंट समेत 11 मंजिला इमारत तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


करीब 27.44 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाने वाली इस इमारत के निर्माण का पूरा खर्च पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड उठाएगी।

यह भी पढ़ें:स्मार्ट बनने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
विज्ञापन


पेसेंट अटेंडेंट हॉस्टल निर्माण के लिए बुधवार को एम्स निदेशक और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के सीएमडी के बीच समझौता हुआ।

इस मौके पर पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के सीएमडी आरएन नायक ने एम्स के निदेशक एमसी मिश्रा को 2.9 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया।

यह भी पढ़ें: लीडर नहीं सिर्फ ‘वोटर’ हैं महिलाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


तीमारदारों के लिए बनाए जाने वाले इस हॉस्टल में कुल 360 लोगों के ठहरने का इंतजाम होगा।

फिलहाल यहां रहने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेने की बात कही गई है। इमारत में बड़े-बड़े हॉल के अलावा कई छोटे कमरों का भी निर्माण किया जाएगा। जबकि बेसमेंट में खाने की व्यवस्था होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed