फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   free dtc bus pass for senior citizens and women pass in rupees 250 only

केजरीवाल सरकार की सौगातः बुजुर्गों के लिए DTC पास मुफ्त, किसे क्या होगा फायदा पढ़ें यहां

Fri, 03 Mar 2017 02:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Mar 2017 02:40 PM IST
विज्ञापन
free dtc bus pass for senior citizens and women pass in rupees 250 only
बुजुर्गों के लिए DTC पास मुफ्त - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का दावा है कि आने वाले समय में दिल्ली की सभी महिलाओं को एक हजार रुपये वाला बस पास 250 रुपये का दिया जाएगा। यह सुविधा 20,000 रुपये तक की मासिक कमाई करने वाले लोगों को भी मिलेगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दक्षिणी दिल्ली में सड़कों के मरम्मत कार्य की शुरुआत करते हुए जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार सार्वजनिक परिवहन का बढ़ावा देने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।
विज्ञापन


इसके तहत डीटीसी के पास की सुविधा मिलेगी। महिलाओं व नौकरीपेशा के 250 रुपये के पास के अलावा बुजुर्गों के लिए पूरी दिल्ली में बस पास मुफ्त किया जाएगा। 21 साल तक के छात्रों को भी यह सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

90 करोड़ की लागत से शुरू होने वाला काम एक माह में पूरा होगा

free dtc bus pass for senior citizens and women pass in rupees 250 only
dtc bus

सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्लीवासियों की बेहतरी के लिए सरकार काम कर रही है। इसी कड़ी में नागरिकों को मुफ्त दवाई, टेस्ट और एमआरआई की भी सुविधा निजी अस्पतालों में दी जा रही है। उन्होंने कहा कि 90 करोड़ की लागत से शुरू होने वाला यह काम एक माह में पूरा हो जाएगा।

जैन ने बताया कि दिल्ली सरकार का पीडब्ल्यूडी पूरे देश में मिशाल बन गया है। हर कोई कह रहा है जब दिल्ली में पीडब्ल्यूडी ऐसा काम कर सकता है तो हमारे यहां ऐसा काम क्यों नहीं होता।

जैन ने पीडब्ल्यूडी की तारीफ करते हुए कहा कि मरम्मत के काम को एक महीने में पूरा कर लिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि विभाग इस काम को आनन-फानन में नहीं निपटाएगा बल्कि इस सुधार कार्य को आधुनिक तकनीक से आगामी 2 अप्रैल तक हर हाल में पूरा कर लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed