{"_id":"65831f87634723f8ad070bc6","slug":"fraudsters-cheated-rs-10-50-lakh-by-posing-as-customs-officers-in-noida-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: जेल भेजने का डर दिखाकर की 10.50 लाख की ठगे, कस्टम अधिकारी बनकर वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: जेल भेजने का डर दिखाकर की 10.50 लाख की ठगे, कस्टम अधिकारी बनकर वारदात को दिया अंजाम
Wed, 20 Dec 2023 10:38 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 20 Dec 2023 10:38 PM IST
सार
कथित कस्टम विभाग के अधिकारी ने पुनित की बात मुंबई पुलिस के अधिकारियों से कराई। इस दौरान जेल जाने से बचने के लिए पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। इसके बाद पीड़ित ने जालसाजों के कहने के मुताबिक रकम ट्रांसफर की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा में साइबर जालसाजों ने कस्टम अधिकारी बनकर शख्स से साढ़े दस लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने कनाडा में संदिग्ध पार्सल मिलने के नाम पर जेल जाने का डर दिखाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित सेक्टर-28 अरुण विहार निवासी पुनित नंनगिया की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पुनित ने कहा है कि पिछले दिनों उनके पास अनजान नंबर से फोन आया था। कॉलर ने खुद को कस्टम विभाग का अधिकारी बताते हुए कहा कि पुनित के नाम पर पार्सल कनाडा में मिला है। इसमें पासपोर्ट, सिम और एटीएम कार्ड समेत कई संदिग्ध दस्तावेज हैं। इसका इस्तेमाल राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में हुआ है। जालसाज ने फोन पर पीड़ित को जेल जाने का डर दिखाया।
विज्ञापन
कथित कस्टम विभाग के अधिकारी ने पुनित की बात मुंबई पुलिस के अधिकारियों से कराई। इस दौरान जेल जाने से बचने के लिए पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। इसके बाद पीड़ित ने जालसाजों के कहने के मुताबिक रकम ट्रांसफर की। पीड़ित ने साढ़े दस लाख रुपये झांसे में आकर ट्रांसफर कर दिया तब पांच लाख रुपये और भेजने का दबाव बनाने लगे। पीड़ित के मना करने पर जालसाजों ने मोबाइल नंबर बंद कर दिया। जिसके बाद पीडि़त को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई।
विज्ञापन