लड़कियों ने लिफ्ट मांगकर खेला खतरनाक खेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनजान महिला को सहयोगी बनाकर कार पर घुमाना एक प्रॉपर्टी डीलर और उसके दोस्त को महंगा पड़ गया। दोनों को फर्जी क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ लिया। मारपीट के बाद दोनों से अंगूठी और नगदी आदि छीन ली गई।
टीम और महिला ने सांठगांठ कर मामला रफा-दफा करने के नाम पर दोनों से आठ लाख रुपये की मांग कर डाली। पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
चंदावली गांव निवासी महीपाल प्रापॅर्टी डीलर हैं। मंगलवार को वह अपने दोस्त योगराज गुलेरिया के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग के सिलसिले में घूम रहे थे।
उन्हें अपने कारोबार के लिए एक लड़की की जरूरत थी। सेक्टर-29 स्थित एसओएस स्कूल के पास कार रोक कर एक महिला दोस्त से एक लड़की उपलब्ध कराने को कहा।
बाईपास पर मिली खड़ी मिली दो लड़कियां
महिला दोस्त ने बताया कि बाईपास पर एक लड़की खड़ी मिलेगी। बाईपास पर दो लड़कियां खड़ी मिलीं। दोनों दोस्त लड़कियों को लेकर दिनभर घूमते रहे। दिन ढलने के बाद एक लड़की ने उसे सेक्टर-27 में छोड़ने को कहा।
जैसे ही उसने कार रोकी, तीन आदमी वहां पहुंचे और खुद को क्राइम ब्रांच का बताते हुए मारपीट दोनों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
महीपाल का आरोप है कि टीम के लोग उन दोनों में लड़की के कमरे पर ले गए। यहां मारपीट कर उनकी अंगूठी, नगदी आदि छीन लिए। लड़की ने बातचीत के बाद मामला दस लाख में रफा-दफा कराने की बात कही।
लड़की ने कहा, देगी दो लाख
लड़की ने कहा कि दो लाख रुपये वह देगी और आठ लाख रुपये दोनों को देने होंगे। क्राइम ब्रांच वाले गहने और रुपये लेकर सुबह तक दस लाख रुपये देने की बात कह कर चले गए।
महीपाल का कहना है कि बुधवार सुबह से ही उस लड़की और महिला दोस्त के फोन आना शुरू हो गए कि क्राइम ब्रांच वाले रुपये मांग रहे हैं। उनका आरोप है कि महिला और टीम के लोग उनसे ठगना चाहते हैं।
थाना सेक्टर-31 एसएचओ ने बताया कि जांच में किसी क्राइम ब्रांच की टीम की भूमिका सामने नहीं आई है। फर्जी क्राइम ब्रांच के लोगों ने दोनों के साथ मारपीट और छिनैती की है। फिलहाल दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।