फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraud with thousands of youths in the name of providing work for gigolo

बेरोजगारों को फंसाया: जिगोलो बनाने के नाम पर हजारों युवकों से ठगी, महिला की आवाज में बात कर ऐसे बनाया शिकार

Wed, 08 Feb 2023 08:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 08 Feb 2023 08:01 PM IST
सार

गैंग के सदस्य देशभर में चार हजार से ज्यादा लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर चुके हैं। साल 2017 में आरोपियों ने एक वेबसाइट बनवाकर उसके जरिए प्ले ब्वॉय सर्विस, जिगोलो सर्विस और एक्सकॉर्ट सर्विस देने के झांसा देकर ठगी करना शुरू किया था।

विज्ञापन
Fraud with thousands of youths in the name of providing work for gigolo
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी उत्तरी जिला साइबर सेल ने ऑनलाइन नौकरी तलाश करने वाले हजारों बेरोजगारों को जिगोलो और एस्कॉर्ट्स सर्विस में नौकरी देने का झांसा देकर ठगी करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस जयपुर राजस्थान से गैंग के दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


गिरफ्तार एक आरोपी लोगों को फंसाने के लिए महिला एनआरआई ग्राहक बनकर बातचीत करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से चार स्मार्ट फोन, एक लैपटॉप, एक डैस्कटॉप, ग्यारह बैंक अकाउंट, इक्कीस एटीएम कार्ड आदि सामान बरामद किया है। गैंग देशभर में चार हजार से ज्यादा लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयपुर राजस्थान निवासी कुलदीप सिंह चरण (29) व श्यामलाल (37) के रूप में हुई है। कुलदीप आठवीं पास है जबकि श्यामलाल बीएड की पढ़ाई की है। श्यामलाल हिंदी और अंग्रेजी बोलने में माहिर है। साथ ही वह महिलाओं की आवाज में बात कर लेता है। 

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नरेला निवासी एक युवक ने साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर ठगी की शिकायत दर्ज की। उसने बताया वह गूगल पर ऑनलाइन नौकरी की तलाश कर रहा था। इसी दौरान वह एक वेबसाइट पर गया। वेबसाइट पर दिए मोबाइल नंबर पर उसने संपर्क किया। आरोपियों ने नौकरी देने की बात कहकर उससे रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 2,499 रुपए मांगे। रुपए देने पर उसे एक पहचान पत्र वाट्सएप पर भेजा। इसके बाद उससे अग्रिम कमीशन 40 फीसदी मसाज कीट, पासकोड चार्ज और होटल बुकिंग चार्ज के नाम पर रुपये की मांग की। इन मदो में उससे 39,190 रुपए ले लिए। लेकिन उसे कोई काम नहीं मिला। 

पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत साइबर सेल में की। निरीक्षक रमन कुमार सिंह की टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के नंबर की कॉल डिटेल निकाली। साथ ही जिस बैंक खाते में पैसे भेजे गए थे, उस खाते की जानकारी जुटायी। तकनीकी जांच के बाद पुलिस कुलदीप सिंह चरण की पहचान की। पुलिस ने उसे जांच में जुड़ने के लिए नोटिस दिया लेकिन वह सहयोग नहीं कर रहा था। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसके दूसरे सहयोगी को भी पकड़ लिया।

विज्ञापन

जांच में पता चला कि वेबसाइट पर दिए गए फोन नंबर के जरिए कुलदीप शिकायतकर्ता से संपर्क करता था। फिर उसके फोन पे पर भुगतान किया जाता था। धोखाधड़ी की राशि श्याम लाल योगी बैंक खाते (यूको बैंक) में जमा होती थी। श्याम लाल योगी के पास एनआरआई ग्राहक का नंबर था जिससे वह महिला की आवाज मे बात करता था। दोनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में जयपुर राजस्थान में एक साथ रह रहे थे।

पहले करते थे होटल में काम, बाद में वेबसाइट बनाकर करने लगे ठगी
आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि दोनों पहले मैन हैरिटेज, टिपटॉप प्लॉजा एंड विला में काम करते थे। कुलदीप यहां बतौर रूम ब्वॉय जबकि श्याम स्वागत अधिकारी के तौर पर काम करता था। साल 2017 में इन लोगों ने एक वेबसाइट बनवाकर उसके जरिए प्ले ब्वॉय सर्विस, जिगोलो सर्विस और एक्सकॉर्ट सर्विस देने के झांसा देकर ठगी करने लगे। जांच में पता चला कि आरोपी अब तक चार हजार से ज्यादा लोगों के साथ लाखों रुपये की ठगी कर चुके हैं। ठगी की रकम मंगवाने के लिए वह दर्जनभर से ज्यादा बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करते थे। पुलिस वेब डवलपर को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed