फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud with lady doctor by Tantrik In ghaziabad of uttar pradesh

तांत्रिक ने 55 साल की महिला डॉक्टर को जाल में फंसाया, फिर किया ऐसा कांड देखकर पुलिस भी हैरान

Tue, 20 Mar 2018 11:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादनगर Updated Tue, 20 Mar 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
fraud with lady doctor by Tantrik In ghaziabad of uttar pradesh
पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
एक तांत्रिक ने महिला डॉक्टर को तंत्र-मंत्र से घरेलू कलह दूर करने का झांसा दिया और घर आना जाना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने ऐसा कांड किया कि देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। जानिए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की है। मुरादनगर में एक तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला डॉक्टर से 65 लाख रुपये और डेढ़ किलो सोने के जेवर ठग लिए। तांत्रिक ने घरेलू कलह, बेटे की सरकारी नौकरी लगवाने, पति को वश में करने, गहने दोगुने करने का झांसा देकर ठगी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


रुपये, जेवर वापस मांगने पर तांत्रिक परिवार सहित जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस तांत्रिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अग्रसेन मार्केट कालोनी में एमबीबीएस डा. सुनीता शर्मा परिवार सहित रहती हैं। परिवार में दो बेटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 26 वर्ष से कॉलोनी में अस्पताल बनाकर प्रैक्टिस कर रही हैं। पति भी चिकित्सक हैं। डॉक्टर दंपति में काफी समय से विवाद चल रहा है। डा. सुनीता शर्मा ने बताया कि करीब सात वर्ष पूर्व एक युवक अपनी बीमार पत्नी को लेकर अस्पताल में आया था। 

fraud with lady doctor by Tantrik In ghaziabad of uttar pradesh
इसके बाद उसने उनके घर आना शुरू कर दिया। एक दिन युवक ने डॉक्टर को बताया कि वह तंत्र-मंत्र के माध्यम से सभी तरह की समस्याओं का समाधान करता है। तांत्रिक ने डा. सुनीता से कहा कि आपके घर में क्लेश रहता है, बेटे की नौकरी भी नहीं लग पा रही है। 

डा. सुनीता शर्मा उसकी बातों के झांसे में आ गईं। तांत्रिक ने पूजा-पाठ के नाम पर कुछ खर्चा बताया। बेटे अजय की नौकरी लगवाने, बेटे अमर की शराब छुड़वाने, पति को वश में करने और गृह क्लेश दूर करने के लिए रुपये लिए। इतना ही नहीं, तांत्रिक ने तंत्रमंत्र कर सोने के जेवर दोगुने करने का झांसा दिया। 

डॉक्टर ने अपनी मां, भाभी व अपने जेवर समेत करीब डेढ़ किलो सोना तांत्रिक को दे दिया। आरोप है कि सात वर्ष में 26 बार में तांत्रिक ने 65 लाख रुपये की नकदी और डेढ़ किलो सोने के जेवर लिए। काम नहीं होने पर रुपये मांगे, तो तांत्रिक ने गालीगलौज कर महिला चिकित्सक को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। 

सोमवार को डॉक्टर अपने भाई और बेटे के साथ थाने पहुंचीं और तहरीर दी। एसओ रनवीर सिंह यादव ने बताया कि तांत्रिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला गंभीर है, तांत्रिक के द्वारा ठगी करने के और भी मामले सामने आ सकते हैं। हालांकि देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed