फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud with Bollywood actor rahul roy

धोखाधड़ी का शिकार हुए अभिनेता राहुल रॉय, मामला दर्ज

Fri, 30 Oct 2015 07:36 PM IST
Updated Fri, 30 Oct 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन
fraud with Bollywood actor rahul roy

फिल्म अभिनेता राहुल रॉय की ओर से सेक्टर-20 थाने में दिल्ली के रहने वाले किम सिन्हा के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


यह रिपोर्ट रॉय ब्रदर्स ऑर्गेनिक एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर अरुण कुमार ने दर्ज कराई है। अभिनेता राहुल रॉय कंपनी के निदेशक हैं।

दर्ज शिकायत के मुताबिक राहुल रॉय और कंपनी के एमडी रोहित रॉय ने वसंत विहार दिल्ली निवासी किम सिन्हा को 5.76 लाख रुपये उधार दिए थे।

यह राशि दो माह बाद किम सिन्हा को लौटानी थी। मगर वह समय बीत जाने के बाद भी राशि नहीं लौटा पाए। एक वर्ष से भी ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी किम सिन्हा रुपये नहीं दे रहे हैं।

'आरोप झूठे हैं'

fraud with Bollywood actor rahul roy

ऐसे में रोहित रॉय को प्रतीत हुआ कि किम पैसे लौटाना नहीं चाहते हैं। एसपी सिटी दिनेश यादव का कहना है कि राय ब्रदर्स आर्गेनिक एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर सेक्टर-29 निवासी अरुण कुमार ने एक्टर राहुल रॉय के साथ हुए धोखाधड़ी की रिपोर्ट किम सिन्हा के खिलाफ सेक्टर-20 थाने में दर्ज कराई है।

वहीं, किम सिन्हा का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed