{"_id":"8e97d599d3feb9db86f3b5544520cd3d","slug":"fraud-with-a-woman-on-the-name-of-loan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को दिया करोड़ों का लालच फिर खेला खतरनाक खेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को दिया करोड़ों का लालच फिर खेला खतरनाक खेल
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 17 Nov 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना क्षेत्र में एक महिला को बिजनेस के लिए करोड़ों का लोन देेने का झांसा देकर धोखाधड़ी की गई। आरोप है कि लोन कंपनी के अधिकारी ने बतौर सर्विस चार्ज के तौर पर महिला से 40 लाख रुपये ले लिए। लेकिन लोन देने की बारी आई तो चंपत हो गया। इस मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत आईटी एक्ट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोहना रोड स्थित पॉश सोसायटी में गुरपाल कौर अपने परिवार के साथ रहती है। पुलिस के अनुसार, छह माह पहले महिला ने बिजनेस शुरू करने के लिए लोन लेने की जरूरत पड़ी। उसने सोनिया नामक युवती से संपर्क किया। युवती ने तीन करोड़ रुपये लोन के लिए पीड़िता से डील किया।
विज्ञापन
बात फाइनल होने के बाद महिला के पास हिमंाशु भट्ट नामक शख्स का फोन आया। युवक ने अपने आपको लोन कंपनी का अधिकारी बताते हुए कागजी कार्रवाई पूरी करने की बात कही। साथ ही करोड़ों के लोन के लिए 40 लाख रुपये सर्विस चार्ज के रूप में बैंक खाते में जमा कराने को कहा।
विज्ञापन
पीड़िता ने उसके दिए हुए मुंबई स्थित निजी बैंक खाते में एमपीएफटी से 40 लाख रुपये जमा करा दिए। महिला का आरोप है कि इसके बाद जब कंपनी अधिकारी से संपर्क साधा गया तो वह लोन की राशि दिलाने के लिए लगातार टरकाता रहा। महिला ने जब कंपनी अधिकारी से सर्विस चार्ज की राशि वापिस मांगी तो उन्होंने देने से इनकार कर दिया।