फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraud with a nepali youth in delhi

नेपाल में फंसी पत्नी को देखने जा रहे युवक को ठगा

Sun, 03 May 2015 01:07 PM IST
Updated Sun, 03 May 2015 01:07 PM IST
विज्ञापन
Fraud with a nepali youth in delhi

नेपाल की भूकंप त्रासदी में घायल हुई पत्नी को देखने जा रहे एक नेपाली मूल के युवक को राजधानी में ठगी का शिकार बना लिया गया।

विज्ञापन


एक महिला समेत चार लोगों ने जलपाईगुड़ी तक साथ चलने की बात कहकर पीड़ित की नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गंगा थपलिया(34) मूलत: नेपाल के झांपा जिले का रहने वाला है। वह दुबई में काम करता है। नेपाल में आए भूकंप में उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


इस बात की जानकारी मिलने के बाद गंगा थपलिया नेपाल जाने के लिए गत 1 मई की सुबह दुबई से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंचा।

गंगा के मुताबिक एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद वह टैक्सी से महिपालपुर चौक पहुंचा। जहां बस स्टाप पर एक महिला समेत तीन लोग मिले। उनलोगों ने पीड़ित से उसके गंतव्य के बारे में पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरोसा करना पड़ा भारी

Fraud with a nepali youth in delhi

गंगा ने उनलोगों को बताया कि वह ट्रेन से जलपाईगुड़ी होते हुए नेपाल जाएगा। आरोपियों ने भी जलपाईगुड़ी तक जाने की बात कही। उन लोगों ने बताया कि उनके फूफा रेलवे में कार्यरत हैं और वह भी साथ जाएंगे।

आरोपी डीटीसी बस से गंगा को लेकर राजेंद्र नगर पहुंचे। जहां एक अन्य व्यक्ति उन लोगों से मिला। स्टेंड पर आरोपियों ने महिला के पास गंगा के दो बैग रखवा दिए और उसे लेकर एक गली में गए।

जहां आरोपियों ने कहा कि ट्रेन में साथ चलने के लिए उसके रुपये का ब्यौरा कंप्यूटर में देना होगा। ऐसा कहने पर गंगा ने करीब सात हजार भारतीय रुपये और आठ हजार नेपाली रुपये निकालकर उनलोगों को दे दिया।

लुटरों में महिला भी शामिल

Fraud with a nepali youth in delhi

तीनों ने उसे गली में रूकने की बात कहकर चले गए। काफी देर तक नहीं आने पर वह बस स्टेंड पर पहुंचा। वहां से महिला भी बैग लेकर फरार हो चुकी थी।

गंगा ने पुलिस से इसकी शिकायत की। उसने बताया बैग में दुबई का वीजा लगे दो पासपोर्ट, घडी, मोबाइल, एक सोने के चेन के अलावा कुछ कपड़े थे। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर ली है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित के बताए हुलिए के आधार पर ठगों की पहचान करने के साथ-साथ इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed