{"_id":"fff4a2bab75ee570c8f9c776a779eddd","slug":"fraud-with-a-family-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति को झांसा देकर वैन में बिठाया, 70 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति को झांसा देकर वैन में बिठाया, 70 हजार लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 17 Feb 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराय काले खां जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था, बसों की हड़ताल होने की बात कहकर वैन में बिठा लिया।
विज्ञापन
दिल्ली सराय काले खां जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे एक दंपति को दो शातिर युवकों ने झांसे में लेकर वैन में बिठा लिया। युवकों ने दंपति से किराये के अलावा उनके सारे रुपये ले लिए और उन्हें बीच रास्ते उतारकर भाग निकले।
सोमवार शाम पुलिस के सामने आए मामले के बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भोंडसी निवासी नंदकिशोर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ महावीर चौक के पास सराय काले खां जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान दो युवक उसके पास पहुंचे। युवकों ने नंदकिशोर से बसों की हड़ताल होने की बात कहते हुए कहा कि वे भी सराय काले खां ही जा रहे हैं। दंपति उनकी बातों में आ गए। युवक ओमनी वैन में चलने की बात कही जिस पर वे राजी हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-14 हुडा ऑफिस के पास जब गाड़ी पहुंची तो चालक ने उनसे किराया लेने की बात कही। दंपति ने भी किराया दे दिया। इसी बीच चालक ने कहा कि सभी अपने पैसे थैले में रख लें। शातिर युवकों की बातों में आकर दंपति ने भी अपने 70 हजार रुपये थैले में रख लिए।
कुछ दूर बाद चालक ने अपनी कंपनी में साइन करने की बात कहकर सभी को उनके पैसे लौटा दिए। आरोप है कि चालक और उन युवकों ने दंपति से थैले में रुपये होने की बात कहते हुए वापस थमा दिया और निकल गए।
उनके जाने के बाद जब थैला देखा तो उसमें नोट की बजाय कागज निकले। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।