फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraud with 60 man over job giving in Singapore and Russia

सिंगापुर और रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर 60 युवकों से ठगी, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 23 Aug 2019 05:31 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 23 Aug 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
Fraud with 60 man over job giving in Singapore and Russia
नौकरी के नाम पर ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)

सिंगापुर और रूस में नौकरी लगवाने के नाम पर 60 युवकों से 40 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर सभी युवकों को बुलाया गया था। जब वहां युवक पहुंचे तो फर्जीवाड़े का पता चला। इसके बाद नाराज युवक सेक्टर-2 स्थित कंपनी के दफ्तर पहुंचे और दो कर्मचारियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रेलवे और सेना में नौकरी का झांसा देकर 27 लाख ठगे, मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गोपालगंज, बिहार निवासी राजेश कुमार ने बताया कि कुछ महीने पहले फेसबुक पर नोएडा सेक्टर-2 स्थित एएसआर ग्लोबल इंटरनेशनल का विज्ञापन देखा था। इसमें विदेशों में नौकरी लगवाने का ऑफर था। राजेश ने कंपनी में संपर्क किया। कंपनी की तरफ से बताया गया कि वे सिंगापुर और रूस नौकरी के लिए भेजते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी कंपनी दूसरी एजेंसियों से कम पैसा लेती है। इसके बाद राजेश ने अपना बायोडाटा कंपनी को भेजा। कंपनी की तरफ से बताया गया कि उनका बायोडाटा रूस के लिए चयनित किया गया है। राजेश 22 जुलाई को नोएडा ऑफिस पहुंचे। यहां कंपनी मालिक सूर्या राय, मीनाक्षी, फातिमा, किरण, अफजल, और आरिफ आदि से मुलाकात हुई। वहां ऑफिस में कुल 60 युवक मौजूद थे जिन्हें रूस व सिंगापुर भेजना था। इसके बाद सभी युवकों से मेडिकल के नाम पर पांच-पांच हजार रुपये जमा करा लिए गए।

सभी युवकों का पासपोर्ट भी जमा करा लिया गया। सभी को बताया गया कि 15 अगस्त तक वीजा मिल जाएगा। इसके बाद सभी को पैसे देने होंगे। 15 अगस्त को 60 युवकों को व्हाट्स एप के जरिये वीजा भेजा गया और बताया गया कि  21-22 अगस्त को दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट है। इसके बाद वीजा मिलने के बाद सभी युवकों से 50 हजार रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये तक खाते में पैसे जमा करा लिए गए।


कंपनी की तरफ से मिले वीजा के आधार पर युवक 21 अगस्त को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे तो वहां कंपनी का कोई आदमी नहीं मिला। फोन किया गया तो 22 अगस्त को फ्लाइट होने की बात कही गई। इससे युवकों को शक हुआ तो सभी सेक्टर-2 स्थित कंपनी आ गए। वहां पर मीनाक्षी और अफजल अली मौजूद थे। इनसे पासपोर्ट मांगने पर उन्होंने बताया कि सभी का पासपोर्ट आरिफ के पास हैं। इसके बाद युवकों ने हंगामा कर दिया और मीनाक्षी व अफजल को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

सारा सामान लेकर दिनभर रहे थाने पर

ठगी के शिकार हुए अधिकतर युवक बिहार के रहने वाले हैं। सभी युवक सारा सामान पैक करके आए थे। ठगी का पता चलने के बाद युवक अपना-अपना बैग लेकर दिनभर थाने पर रहे। पुलिस वाले पहले कोई कार्रवाई नहीं कर रहे थे बाद में युवकों के रोष व मीडिया में मामला आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed