{"_id":"bd3e9b2c6c8c49cfe44be24122530080","slug":"fraud-on-the-name-og-gold-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना बेचने की जल्दबाजी में हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोना बेचने की जल्दबाजी में हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 17 Feb 2015 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने के गहने महंगी दर पर खरीदने का झांसा देकर दो युवकों ने एक महिला की सोने चूड़ियां ठग लीं। दो चूड़ियों के बदले नकली नोटों की गड्डी थमा कर फरार हो गए। पीड़िता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
सेक्टर-15ए निवासी ललिता अरोड़ा सोमवार को खरीदारी करने टाउन नंबर की बाजार आई थीं। ललिता के मुताबिक फावड़ चौक पर उन्हें दो युवक मिले। युवक उनसे महंगे दाम पर सोने के गहने खरीदने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन
युवकों की बात में फं स कर उन्होंने हाथ में पहनी दो सोने की चूड़ियां उन्हें दे दीं। सौ सौ के नोटों की गड्डी देकर दोनों युवक वहां से फरार हो गए।
जब उन्होंने गड्डी चेक की तो ऊपर और नीचे के छोड़ बाकी सभी नोट नकली निकले। एसएचओ कोतवाली ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
कार से लैपटॉप, मोबाइल चोरी
सेक्टर-49 निवासी आशा अधिकारी शुक्रवार की शाम सेक्टर-12 स्थित एक मॉल में खरीदारी करने गई थी। मॉल के बाहर खड़ी उनकी कार का शीशा तोड़कर चोर उसमें रखा लैपटॉप, चार्जर और मोबाइल फोन निकाल ले गए। सेंट्रल एसएचओ ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन