फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraud on the name of apple laptop.

दिया 'एप्पल' का लैपटॉप, निकला पत्थर

Fri, 19 Sep 2014 06:33 AM IST
Updated Fri, 19 Sep 2014 06:33 AM IST
विज्ञापन
Fraud on the name of apple laptop.

ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के अल्फा-2 स्थित कमर्शियल बेल्ट में एक ठग ने एप्पल के लैपटॉप के बहाने 30 हजार रुपये में पत्थर बेच दिया और फरार हो गया।

विज्ञापन


पीड़ित कोतवाली शिकायत करने पहुंचा तो वहां से पुलिस ने भगा दिया। पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रहा है। मूलत: गाजीपुर निवासी नीलेश ग्रेनो के एनआईईटी इंस्टीट्यूट में बीटेक फाइनल ईयर का छात्र है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर को अल्फा-2 स्थित कमर्शियल बेल्ट में एक युवक ने उसे रोका और कहा कि उसके पास पैहजार रुपये है। ठग ने लालच दिया कि वह लैपटॉप सस्ते में बेच देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित अब उस पत्‍थर का क्या करेगा?

Fraud on the name of apple laptop.

छात्र ने मोलभाव किया और लैपटॉप देखा तो उसे डील पसंद आ गई। छात्र ने एटीएम से 30 हजार रुपये निकालकर दे दिए, लेकिन ठग ने छात्र को लैपटॉप के नाम पर एक बैग में पत्थर का टुकड़ा रखकर दे दिया।

छात्र ने जब उसे कमरे पर ले जाकर अपने दोस्तों को दिखाना चाहा तो दंग रह गया। लैपटॉप की जगह बैग में पत्थर का टुकड़ा रखा था। वह भागकर मौके पर गया लेकिन ठग भाग चुका था। पीड़ित ने 100 नंबर पर कॉल की और कासना पुलिस को भी बताया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed