विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के सिविल लाइंस थाना एरिया में एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इंटरनेट के माध्यम से विदेशी एजेंट ने पीड़ित से किस्तों में ढाई लाख रुपये ले लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, महेंद्रगढ़ निवासी नवीन कुमार को पिछले साल जून में एक मेल आया, जिसमें उसे विदेश जाने का ऑफर मिला। मेल के माध्यम से उसने बातचीत की तो विदेशी एजेंट ने बेहद सस्ते दामों पर उसे बुलाने का लुभावना ऑफर दिया। वह झांसे में फंस गया।
युवक के मुताबिक कई मेल के बाद एजेंट ने उससे कई किस्तों में दो लाख चालीस हजार रुपये ले लिए। लेकिन इसके बाद वह उससे लगातार पेमेंट की डिमांड कर रहा था।
इस संबंध में जब युवक को धोखाधड़ी की आशंका हुई तो उसने संबंधित कंपनी की जांच कराई तो वह फर्जी निकली। इसके बाद युवक ने पुलिस आयुक्त को शिकायत दी। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपी जेम्स बैवन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।