{"_id":"852af225552d0af20b71e258ed05104a","slug":"fraud-on-foeign-jobs-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी तलाश रहे हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी तलाश रहे हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 06 Nov 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगापुर, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बड़े-बड़े होटलों में नौकरी के नाम पर युवकों से लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। युवकों को सोशल नेटवर्किंग साइट पर नौकरी की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
पीड़ितों ने बुधवार को थाना सेक्टर-20 में मामले की शिकायत की। पुलिस ने प्लेसमेंट एजेंसी के निदेशक पंकज व्यास सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-26 स्थित जयपुरिया प्लाजा में कैनवास एचआर सोल्यूशन प्लेसमेंट एजेंसी है।
बुधवार को थाना सेक्टर-20 में पीड़ित गुरुजीत समेत 15 युवकों ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि सोशल साइट के जरिये प्लेसमेंट एजेंसी ने सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बड़े-बड़े होटलों में होटल मैनेजमेंट कर चुके युवाओं को बड़े पैकेज पर नौकरियां दिलाने का वादा किया था।
विज्ञापन
एजेंसी ने किसी युवक से 1 लाख तो किसी से 93 हजार रुपये तक वसूल किए थे।
सभी जरूरी दस्तावेज भी एजेंसी को मुहैया करवाये गए थे, लेकिन इसके बाद भी नौकरी के लिए इंटरव्यू और विदेश भेजने की तिथि लगातार बढ़ती जा रही है।