फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud of millions in the name of job in Dubai

दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर करोडों की ठगी

Tue, 18 Aug 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 18 Aug 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
fraud of millions in the name of job in Dubai

सैकड़ों बेरोजगार सोमवार को दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर एक कंपनी के खिलाफ ठगी की शिकायत करने सेक्टर-20 थाने पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुर कर दी।

विज्ञापन


एएसपी विजय ढुल ने बताया कि सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र में अट्टा स्थित राम पैलेस में एसके एंटरप्राइजेस के नाम पर कंपनी चल रही थी। कंपनी ने दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से 70 से 75 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन


सोमवार को इन लोगों को शाम की फ्लाइट से दुबई जाना था। उससे पहले ही इनके मोबाइल पर टिकट रद्द होने का मैसेज आ गया, जिसे देखकर इनके होश उड़ गए।

जब इन लोगों ने उक्त कंपनी के बारे में पता किया तो वहां ताला जड़ा था। कंपनी संचालक या किसी भी कर्मचारी से संपर्क नहीं हो पाया। कंपनी संचालक का नंबर भी नहीं लग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिलने के बाद इन लोगों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। बताया जाता है, कि कंपनी ने 300 से ज्यादा बेरोजगारों को ठगी का शिकार बनाते हुए करोड़ो रुपये ठग लिए हैं। इस मामले में पुलिस ने कंपनी के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कंपनी का संचालक व अन्य कर्मचारी फरार चल रहे हैं। विजय ढुल का कहना है, कि दबिस देने के लिए टीमें बना दी गई हैं। जल्द ही आपरोरियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed