{"_id":"b1df5da4c83cfcc3958f02669b61853e","slug":"fraud-in-the-name-of-training-anganbadi-form-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण के नाम पर आंगनबाड़ी फार्म में धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण के नाम पर आंगनबाड़ी फार्म में धोखाधड़ी
निशा ठाकुर/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 15 Apr 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी और प्रशिक्षण के नाम पर फर्जीवाडे़ का खेल चल रहा है। डीएम-एसएसपी ऑफिस के बाहर धड़ल्ले से बेरोजगारों को ठगा जा रहा है।
विज्ञापन
चार माह पूर्व भी आंगनबाड़ी में नौकरी के नाम पर फर्जी फार्म भी यहीं बेचे जा रहे थे। अब एक बार फिर से आंगनबाड़ी नौकरी के लिए प्रशिक्षण के नाम पर फर्जी फार्म के खेल शुरू हो चुका है।
बाजार में जो फार्म बिक रहे हैं वो आंगनबाड़ी कार्यकत्री, टीचर और सुपरवाइजर नौकरी के प्रशिक्षण केलिए है। खास बात यह है कि फार्म में प्रशिक्षण के बाद नौकरी लगने का पक्का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
बाजार में यह फार्म 10 रुपये का मिल रहा है। आवेदन से फार्म के साथ 200 रुपये का ड्राफ्ट मांगा गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयस कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि आंगनबाड़ी भर्ती पर हाई कोर्ट से रोक लगी है।
विज्ञापन
न तो फिलहाल कोई भर्ती निकाली गई है और न ही भर्ती के लिए प्रशिक्षण का कोई मानक है। वह इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
आंगनबाड़ी फॉर्म के नाम पर पहले भी ठगे जा चुके हैं लोग
आंगनबाड़ी में नौकरी के नाम पर पहले भी बेरोजगार ठगे जा चुके हैं। नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ था जब लोग फार्म लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय पहुंचे थे।
इसकी शिकायत तब ही डीएम और एसएसपी से कर दी गई थी। शिकायत के बावजूद आज तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इन राज्यों में प्रशिक्षण केंद्र
दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश