{"_id":"591741364f1c1b1d688530a5","slug":"fraud-in-the-name-of-jobs-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर 30 लोगों से 18 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के नाम पर 30 लोगों से 18 लाख की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 13 May 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी के नाम पर 30 लोगों से 18 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कंपनी ने नौकरी पर रखने से पहले सभी से 20-20 हजार रुपये की सिक्योरिटी मनी ली थी। पांच माह तक कंपनी ने पीड़ितों से काम कराया और बिना उनकी तनख्वाह व सिक्योरिटी मनी दिए कंपनी फरार हो गई। मामले में पीड़ितो ने थाना फेज तीन पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
पुलिस से शिकायत करने वाले मोदीपुरम मेरठ निवासी सलमान खान ने बताया कि उन्होंने एक वेबसाइट पर नौकरी के लिए रेज्यूम डाला था। अक्टूबर-2016 में सी-246 सेक्टर-63 स्थित वेनकोर ग्लोबल इंफो सोल्यूशन कंपनी से नौकरी के लिए फोन आया। कंपनी ने साक्षात्कार के बाद सॉफ्टवेयर डेवलपर की नौकरी देने के लिए 20 हजार रुपये की सिक्योरिटी मनी जमा कराने को कहा। सिक्योरिटी मनी नौकरी से पहले प्रशिक्षण दिलाने के नाम पर ली गई थी।
विज्ञापन
कंपनी ने एक वर्ष में सिक्योरिटी मनी वापस करने का झांसा दिया था। दीपा ने भरोसा कर सिक्योरिटी मनी जमा करा दी। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें 10 हजार रुपये प्रति माह तनख्वाह देने का वादा किया गया था। इसके बाद उनकी तनख्वाह 40 हजार रुपये प्रति माह करने का झांसा दिया गया था।
विज्ञापन
इसी तरह कंपनी ने 30 युवक-युवतियों को नौकरी पर रखा था। सिक्योरिटी मनी के ही इनके छह लाख रुपये कंपनी में जमा है। इसके अलावा सभी का चार माह के वेतन भी कंपनी के पास है। इन्हें एक माह का वेतन दिया गया। इसके बाद कंपनी ने चार माह का वेतन नहीं दिया। वेतन मांगने पर कंपनी बहाना बनाकर उन्हें टरका देती थी। दो मई को इन लोगों को पता चला कि कंपनी फरार हो गई। कंपनी के अधिकारियों का फोन नंबर बंद है। पीड़ितों की शिकायत पर फेज तीन पुलिस जांच कर रही है।