फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud in recruitment in delhi ncr

EXCLUSIVE: बड़ी कंपनियों में नौकरी का 'खेल'

Wed, 29 Jan 2014 02:03 PM IST
यशलोक सिंह/ अमर उजाला, गुड़गांव
यशलोक सिंह/ अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 29 Jan 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
fraud in recruitment in delhi ncr

देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर फ्रॉड दिल्ली-एनसीआर में खूब फल-फूल रहा है।

विज्ञापन


मारुति सुजुकी, होंडा और बजाज ऑटो जैसी कंपनियों में नौकरी दिलाने का दावा करने वाले विज्ञापनों से शहर की दीवारें अटी पड़ी हैं। बड़ी तादाद में बेरोजगार इन ठगों का शिकार हो रहे हैं।

इस बारे में पुलिस से लेकर आईबी तक से शिकायत हो चुकी है, पर धंधा बदस्तूर जारी है। यहां तक कि मारुति कंपनी का कहना है कि उसकी शिकायत पर कुछ गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:बड़ा खेल! कैसे गायब हुए 1669 लोग?
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटोमोबाइल हब गुड़गांव में नौकरी दिलाने के फ्रॉड का सबसे ज्यादा शिकार बाहर से आने वाले युवा हो रहे हैं। ये ठगी के बाद चुपचाप अपने घर लौट जाते हैं। यह धंधा मारुति-सुजुकी और होंडा जैसी कंपनियों की नाक के ठीक नीचे चल रहा है। फ्रॉड के कारण इनके नाम पर भी बट्टा लग रहा है।

शहर के वरिष्ठ राजकीय माध्यमिक विद्यालय बाल की दीवार पर रोज नए-नए पोस्टर लगाकर नौकरी के इच्छुक युवाओं से संपर्क करने को कहा जाता है। मजेदार बात यह कि मारुति जैसी देश की नंबर एक कार कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर पद पर भर्ती होने पर विज्ञापन वाले पोस्टरों में वेतनमान 14,500-24,000 रुपये मासिक दर्शाया जाता है।

यह भी पढ़ें:क्या खतरे में हैं IMT-मानेसर के 2200 उद्योग?


मारुति-सुजुकी कंपनी के आधिकारिक बयान के मुताबिक, गुड़गांव और दिल्ली में ऐसे फ्रॉड के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज है। कंपनी इस मामले को गंभीरता से ले रही है।

मारुति उद्योग कामगार यूनियन के प्रधान कुलदीप जांगू ने बताया कि पुलिस और आईबी तक को इसकी शिकायत दी गई है। मारुति में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दिल्ली में 12 और गुड़गांव में पांच लोग पुलिस की गिरफ्त में हैं। इस धोखेबाजी से कर्मचारियों में आक्रोश है।


क्या है तरीका
मारुति और होंडा में नौकरी दिलाने का दावा करने वाले एक पोस्टर पर लिखे मोबाइल नंबर पर इस संवाददाता ने फोन किया तो उधर से एक महिला ने अक्खड़पन से पूछा, ‘क्या काम है?’ जब उसे बताया कि पोस्टर पर आपका नंबर लिखा था, मुझे नौकरी चाहिए, तो उसने हीरो होंडा चौक स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्रों के साथ बुलाया। ऑफिस का पता पूछने पर भी उसने नहीं बताया। बोली, ‘प्रमाणपत्र लेकर आओ और वहां से फोन करो। हम वहां से आपको पिक कर लेंगे।’ एक बार ओरिजनल कागजात इनके हाथ आ जाते हैं तो खेल शुरू हो जाता है।

मारुति में भर्ती की प्रक्रिया
मारुति-सुजुकी कंपनी में भर्तियां एजेंसी और पैनल के शिक्षण संस्थानों में से होती हैं। इसके लिए कैंपस साक्षात्कार होता है। बड़े पदों पर भर्तियों के लिए रिक्रूटमेंट सेल है। कंपनी का कहना है कि उसके नाम पर ई-मेल, फोन और विज्ञापनों के माध्यम ठगी करने वाले सक्रिय हैं। मारुति भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेती। कोई ऐसा करने वाले ठगों के जाल में फंसता है तो कंपनी इसकी जिम्मेदार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed