फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraud in real state business.

साइबर सिटी में खुला प्लॉट धोखाधड़ी का मामला

Mon, 03 Nov 2014 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 03 Nov 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
Fraud in real state business.

साइबर सिटी में प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें एक ही प्लॉट की दो लोगों ने जीपीए कराकर अलग-अलग लोगों को बेच दी। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब एक पीड़ित की शिकायत पर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने पुरानी जीपीए धारक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


हिसार निवासी अमित कुमार ने शिकायत में बताया कि 2007 में सेक्टर-55 में 60 गज का प्लॉट 15 लाख रुपये में खरीदा था। प्लॉट को लेकर महमूदा खान नामक महिला से हुई डील के बाद सारी पेमेंट कर दी गई। रजिस्ट्री में मिले रिकॉर्ड के अनुसार, प्लॉट की असली मालिक किरन भाटिया ने महमूदा के नाम जीपीए करा रखी थी।
विज्ञापन


सात साल जब उसने प्लॉट को बेचने के लिए कागजात खंगाले तो पता चला कि दिल्ली के महिपालपुर निवासी कृष्णा के नाम पर भी प्लॉट की जीपीए है। उसने अपने बेटे सौरभ अग्रवाल के नाम से 2008 में ही प्लॉट किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बाद पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में मामले को जांच के लिए भेजा गया। आर्थिक अपराध शाखा में पूरे मामले का खुलासा होने के बाद शनिवार शाम को सेक्टर-56 थाना पुलिस ने सौरभ अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी के मुताबिक, दूसरी महिला के बेटे के जीपीए के आधार पर प्लॉट नाम कर दिए जाने की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed