जल्द ही लाखों कमाना चाहते हैं तो पढ़ें ये खबर!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर बैठे लाखों कमाने का इश्तहार देख आप भ्रमित न हों। बाकायदा पुख्ता जांच करने के बाद ही अगला कदम उठाएं, नहीं तो धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं।
सेक्टर-63 में ऐसी ही नौकरी के नाम पर सैकड़ों युवकों से ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने इन युवकों से लाखों रुपये एेंठ लिए और रफूचक्कर हो गए। कोर्ट के आदेश पर कुछ पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक गौरव पुत्र राजेंद्र निवासी 82/10 ए इंद्रापार्क पालम कॉलोनी नई दिल्ली ने शिकायत दी है कि वर्ष 2013 जून में इश्तहारों और मेल के जरिये उसे घर बैठे रुपये कमाने के बारे जानकारी मिली थी।
सेक्टर-63 स्थित कंपनी के कर्ताधर्ता गौरव निवासी 10 ईस्ट शाहदरा दिल्ली, विवेक निवासी बिहार, संदीप निवासी ए-1153 इंद्रपार्क, लक्ष्मी नगर दिल्ली द्वारा पीड़ितों को 16854 रुपये में आईडी दी जा रही थी। इस आईडी का उपयोग कर उसे सभी स्थानों में मेल करने के लिए बोला गया।
प्रत्येक मेल के लिए एक रुपये दिए जा रहे थे। शुरू के तीन चार महीने तो पीड़ितों को कुछ-कुछ रुपये दिए गए। बाद में ठगों ने रुपये देना बंद कर दिया।
पहले भी ठगे जा चुके थे कई युवा
अगस्त 2014 में कंपनी के नंबर भी बंद हो गए। पीड़ित जब कंपनी पहुंचा तो देखा कि कंपनी बंद कर ठग भाग चुके थे। उसने बताया कि उससे पचास हजार रुपये ठग लिए गए।
इस दौरान उसे बहुत से युवक मिले जो इसी तरह से ठगे गए थे। उन्होंने मामले की शिकायत थाना सेक्टर-58 में की लेकिन मामला लेबर कोर्ट का बता कर शिकायत नहीं ली गई।
इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इसके साथ ही सैकड़ों युवकों ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। -विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ-2
पिछले डेढ़ सालों से युवकों से हो रही थी ठगी
पीड़ितों ने बताया कि जून 2013 से लेकर अगस्त 2014 तक करीब सवा साल तक ठगों ने युवकों से काम कराकर करोड़ों रुपये बना लिए। इसके अलावा प्रत्येक से आईडी देने के नाम पर 16854 रुपये लेकर फरार हो गए।
फेस थ्री क्षेत्र में नौकरी के नाम पर ठगी के कई मामले
पिछले एक साल में फेस थ्री क्षेत्र में नौकरी के नाम पर ठगी के कई मामले सामने आए हैं। जिसमें पीड़ितों के रुपये कंपनियां लेकर भाग गई हैं।