फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraud Company Click Once detected fake

फ्रॉड कंपनी क्लिक वन्स का पता निकला फर्जी

Thu, 23 Mar 2017 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 23 Mar 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
Fraud Company Click Once detected fake
demo pic - फोटो : अमर उजाला

क्लिक के जरिये ठगी के जाल में फंसकर लाखों रुपये गवां चुके 50 पीड़ित मंगलवार को एसपी सिटी के पास पहुंचे। उन्होंने एसपी सिटी दिनेश यादव से मामले की शिकायत की। पीड़ितों द्वारा बताए गए पते पर पुलिस कर्मियों ने छापेमारी की तो पूछताछ में पता चला कि बताए गए पते पर क्लिक वन्स डॉट कॉम नाम की कोई भी कंपनी न पहले थी और न ही किराये पर कोई ऑफिस लिया था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीड़ितों का कहना है कि ठगों ने सेक्टर-2 स्थित बी-ब्लॉक में क्लिक वन्स डॉटकॉम कंपनी खोली थी। कंपनी ने प्रति लाइक लोगों को 9.80 रुपये देने की बात कही थी। लोगों ने लालच में आकर लाखों रुपये जमा कर कंपनी से आईडी ली।
विज्ञापन


आईडी पर लिंक आए, लेकिन पैसे खातों में ट्रांसफर नहीं हो सके। ऐसे में ठगी का शिकार हुए लोग मंगलवार को एसपी सिटी के पास पहुंचे। उन्होंने कंपनी के बारे में पूरी जानकारी दी। गोलचक्कर चौकी इंचार्ज को कंपनी का पता लगाने भेजा गया। कंपनी के बताए गए पते पर पूछताछ की गई, लेकिन वहां इस नाम की कोई कंपनी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में कंपनी के बाहर पैसे लेने पहुंचे करीब तीन दर्जन लोग मामले में अब दिल्ली में शिकायत करेंगे। दिल्ली निवासी वकील राजपूत ने बताया कि उन्होंने लाखों रुपये देकर कंपनी से आईडी ली थी। पहले कुछ दिनों तक पैसे खाते में ट्रांसफर हुए उसके बाद पैसे आने बंद हो गए।


पैसे वापस करने के लिए कहा तो शनिवार को नसीम उसे सेक्टर-16 में मिलकर 6 लाख रुपये का चेक दे गया, लेकिन इसके बाद से नसीम का फोन स्विच ऑफ आ रहा है। सोमवार को चेक बैंक में लगाया गया है। अब देखना है कि चेक क्लियर होता है या नहीं। फिलहाल, पीड़ित इसकी शिकायत दिल्ली स्ेिथत सागरपुर थाने में करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed