{"_id":"5c7d4e9bbdec221401276524","slug":"fraud-after-fake-messaging-on-whats-app-with-starting-friendship-on-the-name-of-clothing-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सऐप पर मैसेज कर की दोस्ती, फिर बुना धोखाधड़ी का ऐसा जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सऐप पर मैसेज कर की दोस्ती, फिर बुना धोखाधड़ी का ऐसा जाल
Mon, 04 Mar 2019 09:43 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 04 Mar 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
रिप्पल फर्जावाड़ा
नई दिल्ली के द्वारका नार्थ इलाके में विदेशी महिला कारोबारी बनकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने व्हाट्सऐप मैसेज कर पीड़ित से दोस्ती की और फिर उसे कपड़े का कारोबार करने का प्रलोभन देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। हजारों रुपये गंवाने के बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
रोशनलाल यादव सपरिवार द्वारका सेक्टर-13 के एक अपार्टमेंट में रहता है। पुलिस को उसने बताया कि पिछले माह व्हाट्सऐप पर मेसेज के जरिये विल्सन एलेना से दोस्ती हुई। उसने बताया था कि वह यूके में रहती है और कपड़ों का कारोबार करती है।
विज्ञापन
एक दिन किसी महिला ने रोशनलाल को फोन किया और पूछा कि वह विल्सन को जानता है। रोशनलाल के हां कहने पर उसने विल्सन को फोन दे दिया। विल्सन ने फोन पर रोते हुए बताया कि वह कारोबार के सिलसिले में दिल्ली आई थी। मुंबई एयरपोर्ट पर पता चला कि उसका क्रेडिट कार्ड काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
उसने 29 हजार रुपये मदद करने को कहा और एक बैंक अकाउंट नंबर दिया। रोशनलाल के रुपये डालने के कुछ घंटे बाद फिर उसी नंबर से फोन आया। विल्सन ने बताया कि उसे पचास हजार रुपये की जरूरत है।
दोबारा रुपये की मांग करने पर रोशनलाल को ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस से इसकी शिकायत कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच कर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
