{"_id":"eabdcf63b507160896082e1868ca3fcb","slug":"framed-renamed-on-facebook-forcibly-married-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर फंसाया, जबरन किया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर फंसाया, जबरन किया निकाह
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 20 Aug 2014 09:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान कोटा से लापता एक युवती से नोएडा के युवक ने नाम बदलकर फेसबुक पर पहले दोस्ती की फिर उससे मोदीनगर में निकाह कर लिया।
विज्ञापन
लड़की के परिजन राजस्थान पुलिस के साथ मंगलवार को गाजियाबाद आए और उन्होंने लड़की को नाबालिग बताते हुए आरोप लगाया कि युवक ने लड़की को मोदीनगर के मदरसे में बंधक बनाकर रखा और वहीं धर्मांतरण करके उससे निकाह किया।
एसएसपी ने बताया कि एजूकेशन डॉक्यूमेंट के लिहाज से दोनों बालिग हैं। बंधक बनाने और जबरन धर्मांतरण के आरोप गलत हैं।
दोनों की लोकेशन कानपुर है। नोएडा पुलिस को निकाह से संबंधित दस्तावेज सौंप दिए गए हैं। नोएडा पुलिस जांच कर रही है।
एसपी सिटी ने बताया कि लड़की करीब दो माह पहले राजस्थान कोटा से दिल्ली कंप्यूटर कोर्स करने आई थी, लेकिन उसने एडमिशन नहीं लिया।
फेसबुक के माध्यम से दोनों की दोस्ती हुई। 13 अगस्त को वह लापता हो गई तो परिजनों ने राजस्थान में उसके अपहरण की रिपोर्ट लिखाई।
सोमवार को उसने नोएडा सेक्टर-10 निवासी दूसरे संप्रदाय के युवक से निकाह कर लिया, जो एक निजी कंपनी में जॉब करता है।
सोमवार को ही दोनों कोर्ट मैरिज करने गाजियाबाद कचहरी में एक व्यक्ति से मिले, जिसने छानबीन कर लड़की के परिजनों को सूचना दे दी।
मंगलवार को लड़की के परिजन गाजियाबाद पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। अपहरण, बंधक बनाने और धर्मांतरण के आरोप सुनकर पुलिस सकते में आ गई। एसपी सिटी को छानबीन के लिए लगाया।
विज्ञापन