फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fourth grade child beaten by school teacher.

स्कूल टीचर का ये कारानामा हैरान कर देगा

Tue, 02 Dec 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 02 Dec 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
Fourth grade child beaten by school teacher.

रेलवे रोड स्थित शेफाली स्कूल के अध्यापक ने होमवर्क पूरा न करने पर चौथी कक्षा के बच्चे की बुरी तरह पिटाई की। बच्चे के मुंह पर चोट लगी है। परिजनों ने घटना की सूचना दादरी पुलिस को दी। बच्चे को मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सूरजपुर निवासी ब्रिजेश कुमार का आठ साल का बेटा देव दादरी के रेलवे रोड स्थित शेफाली पब्लिक स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता है। सोमवार को वह बस से स्कूल गया था। कक्षा में ड्राइंग का होमवर्क पूरा नहीं होने पर अध्यापक ने उसकी पिटाई कर दी। इससे चेहरे पर चोट लग गई, जिस कारण उसके मुंह से खून आ गया। इसके बाद बच्चा जोर-जोर से रोने लगा। इस बीच किसी ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी।
विज्ञापन


बच्चे के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर इस पर नाराजगी जाहिर की, लेकिन स्कूल में उनकी किसी ने नहीं सुनी। इस पर परिजनों ने इसकी सूचना दादरी पुलिस को दी और बच्चे को निजी अस्पताल ले गए। बच्चे के चेहरे पर तीन टांके लगे हैं। देव को मेडिकल परीक्षण के लिए दादरी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। बच्चे के परिजन ईश्वर वर्मा का कहना कि पढ़ाई का कार्य पूरा था, बेवजह उसकी पिटाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, स्कूल के प्रबंधक प्रदीप कुमार का कहना है कि अध्यापक की गलती की सूचना मिलने पर परिजनों से संपर्क करके समझौता कर लिया गया है। आगे से ऐसा न हो इसके लिए अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed