फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fourth class student died after falling from the roof of a school in Ballabhgarh

15 साल के बालक की मौत: बल्लभगढ़ में पतंग उड़ाते वक्त स्कूल की छत से गिरा कृष्णा, मां वहीं कर रही थी साफ-सफाई

Wed, 16 Jul 2025 05:44 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: श्याम जी. Updated Wed, 16 Jul 2025 05:44 PM IST
सार

फरीदाबाद में राजकीय कन्या विद्यालय की छत पर पतंग उड़ाने के दौरान चौथी कक्षा का छात्र नीचे गिर गया। इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
fourth class student died after falling from the roof of a school in Ballabhgarh
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बल्लभगढ़ पंचायत भवन के सामने स्थित राजकीय कन्या विद्यालय में बाल वाटिका चल रही है। स्कूल की छत से मंगलवार की शाम को चौथी कक्षा का बच्चा पतंग उड़ाने के दौरान गिर गया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। थाना सिटी पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पंचायत भवन के सामने राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय स्कूल बना हुआ है। पहली कक्षा से लेकर 5वीं कक्षा तक होती है। उस स्कूल के देखरेख के लिए एक परिवार का रखा हुआ है। उन्होंने बताया कि काले लाल अपनी पत्नी ममता और चार बच्चों के साथ स्कूल परिसर के अंदर रहता है। उसकी पत्नी ममता स्कूल में मिड डे मिल में कार्यरत है। वहीं, काले लाल मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। मंगलवार की शाम को उनका 15 साल का बेटा कृष्णा स्कूल की छत पर पतंग उड़ा रहा था। वहीं, पर उसकी मां भी सफाई कर रही थी। 
विज्ञापन


स्कूल की छत के साथ में एक कमरे के ऊपर सीमेंट की चादर छत से बनी हुई है। कृष्णा पतंग उड़ाने के दौरान सीमेंट की चादर वाली छत के ऊपर चला गया और वह टूट गई, जिससे उनका बच्चा करीब 15 से 16 फीट नीचे गिर गया। बच्चा सिर के बल गिरा था। परिवार के लोग बच्चे को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बुधवार को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed