फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fourth accused in kanavani case arrested

कनावनी कांड का चौथा अभियुक्त गिरफ्तार

Mon, 19 May 2014 04:15 PM IST
Updated Mon, 19 May 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
Fourth accused in kanavani case arrested

नोएडा के कनावनी कांड में वांछित चल रहे एक और आरोपी को थाना सेक्टर-58 पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। अब कुल मिला कर इस कांड में यह चौथी गिरफ्तारी है।

विज्ञापन


पुलिस ने युवक को गाजियाबाद बॉर्डर पर छिजारसी कट से पकड़ा है। वहीं, पुलिस ने शनिवार को 16 आरोपियों के घरों पर कुर्की की चेतावनी चस्पा कर दी है।

वहीं माना जा रहा है 19 मई को दिल्ली में राष्ट्रीय एससी/एसटी आयोग के सामने पेशी से पहले नोएडा पुलिस ने गिरफ्तारी व कुर्की नोटिस चस्पा कर कार्रवाई दिखाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

रिश्तेदारियों में छुपकर रह रहा था आरोपी

Fourth accused in kanavani case arrested

पुलिस के मुताबिक कनावनी कांड में पिछले 20 दिन से फरार चल रहे आरोपी अमित कुमार को रविवार सुबह गाजियाबाद बॉर्डर पर छिजारसी कट के पास गिरफ्तार किया गया है।

सीओ टू विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि वह अब तक अपनी रिश्तेदरियों में छिपकर रह रहा था। मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ा गया है। मालूम हो कि कनावनी संघर्ष में एक पक्ष के युवक राहुल कसाना की हत्या हुई थी।

इस मामले में 28 अप्रैल को ही पुलिस ने 19 में से तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने शनिवार को अदालत के आदेश पर कुर्की का नोटिस 16 घरों में चस्पा कर दिए थे। इसके बाद अमित की गिरफ्तारी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed