फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fourteen hotels NOC canceled so far on 71 hotels in karol bagh after arpit palace fire

करोल बाग हादसा: 14 और होटलों का एनओसी रद्द, अब तक 71 होटलों पर गिर चुकी गाज

Mon, 18 Feb 2019 05:07 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 18 Feb 2019 05:07 AM IST
विज्ञापन
Fourteen hotels NOC canceled so far on 71 hotels in karol bagh after arpit palace fire
होटल अर्पित पैलेस - फोटो : अमर उजाला

करोलबाग हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने  नियमों की अनदेखी करने वाले 14 और होटलों के फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट रद्द कर दिए हैं। होटल अर्पित पैलेस में लगी आग के बाद से अब तक 71 वाणिज्यिक परिसरों के सर्टिफिकेट निरस्त किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन

 
गृह मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि  आप सरकार ने अग्नि सुरक्षा मानकों को पूरा न करने पर करोल बाग क्षेत्र के कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की है। इन्हें सील करने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


जैन का कहना है कि आग से सुरक्षा के लिए तय मानकों की अनदेखी या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि होटल अर्पित की घटना के बाद 13 फरवरी को 23 होटलों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से 13 में आग से सुरक्षा के लिए मानकों की अनदेखी का खुलासा हुआ। 14 फरवरी को हुए निरीक्षण के दौरान 17 होटलों में निमयों का उल्लंघन पाया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के मुताबिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का राजधानी में सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed