फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fourteen and fifteen year old boys murdered a thirty seven year old man in Delhi

शौच के लिए रोकने पर मार डाला: 14-15 साल के लड़कों ने की 37 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, जानें कैसे शुरू हुआ विवाद

Tue, 26 Nov 2024 07:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 26 Nov 2024 07:43 PM IST
सार

अपराध स्थल पर घूम रही एक मोटरसाइकिल की पहचान इस केस को सुलझाने में सबसे अहम रही। मोटर साइकिल सवारों के माध्यम से पुलिस दोनों नाबालिगों तक पहुंची। 

विज्ञापन
Fourteen and fifteen year old boys murdered a thirty seven year old man in Delhi
नाबालिगों ने व्यक्ति को मार डाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के ओखला औद्योगिक थाना इलाके में मात्र 14 व 15 वर्ष के दो लड़कों ने एक 37 वर्षीय व्यक्ति की पत्थरों से सिर कुचल कर हत्या कर दी। मृतक ने लड़कों को शौच आगे जाकर करने के लिए बोला था। दक्षिण-पूर्व जिले की नारकोटिक्स यूनिट की टीम ने इस ब्लाइंड हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए दोनों आरोपी लड़कों को पकड़ लिया है।

विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह के अनुसार रेलवे लाइन, गांव तेहखंड के पास एक शव मिलने की सूचना 24 नवंबर को सुबह 7.12 मिली थी। पीड़ित के चेहरे और सिर को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया था। मृतक की पहचान मकान नं. 254, कुम्हार महोल्ला, तेखण्ड गांव, ओखला निवासी सुरेन्द्र पुत्र रामप्रकाश (37) के रूप में हुई। ओखला औद्योगिक क्षेत्र थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पुलिस के अलावा जिले की नारकोटिक्स यूनिट के प्रभारी विष्णुदत्त व एसआई नागेंद्र की टीम को आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गईं। हवलदार कुलदीप और करमवीर ने आस-पास के इलाके से सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की और 23 नवंबर की रात 11.51 बजे अपराध स्थल पर घूम रही एक मोटरसाइकिल की पहचान की। एएनएस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मोटरसाइकिल सवार को आगे ट्रैक किया।

विज्ञापन

मोटरसाइकिल सवारों तेखण्ड गांव निवासी विकास और विमलेश ने बताया कि उन्होंने चीखने की आवाज सुनी थी और दो लड़कों को अल्लाह मोहल्ला, तेखण्ड की ओर भागते देखा था। इसके बाद एसआई नागेंद्र की टीम ने मोटरसाइकिल सवार द्वारा बताए गए समय के आधार पर अल्लाह मोहल्ला से सीसीटीवी फुटेज की जांच की और 14 व 15 वर्ष के दोनों आरोपियों को पकड़ कर लिया। दोनों आरोपी मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं।

जानें वारदात की रात कैसे शुरू हुआ विवाद
पीड़ित दिमाग से थोड़े अपसेट रहते थे। वह घटना वाली जगह यानि मिट्टी वाले पार्क में अक्सर सोते थे। दोनों लड़के 23 नवंबर की रात 11.30 बजे शौच के लिए उस स्थान पर गए थे, जहां मृतक बैठा था। मृतक ने शौच के लिए मना किया तो आरोपी लड़कों ने मृतक की ऊपर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पीड़ित ने भी बचाव में जब पत्थर फेंका तो आरोपियों ने उसे मोटे-मोटे पत्थर से फेंक कर मारना शुरू कर दिया। एक मोटा पत्थर पीड़ित के सिर में लगा और वह वहीं गिर गया। आरोपी लड़कों ने पास में जाकर पीड़ित की सांस देखी। इसके बाद उसके ऊपर पानी डालकर देखा। जब आरोपियों को लगा कि उसकी मौत हो गई तो वह मौके से भागने लग गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed